https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8100526939421437 SCHOOL OF GEOGRAPHY

Tuesday, February 27, 2024

SHORT ANSWERTYPE QUESTION ANSWER LESSON 2 HUMAN GEOGRAPHY THE WORLD POPULATION DISTRIBUTION DENSITY AND GROWTH CLASS 12TH

 

अध्याय -2

विश्व जनसंख्या :  वितरण घनत्व और वृद्धि

मानव भूगोल के मूल सिद्धांत (कक्षा-12)

प्रश्न : जनसंख्या वितरण से अभिप्राय है ?

उत्तर : जनसंख्या वितरण शब्द का अर्थ इस बात से लगाया जाता है कि भू-पृष्ठ पर लोग किस प्रकार वितरित है |

प्रश्न : 21वीं शताब्दी के प्रारम्भ में विश्व की जनसंख्या कितनी थी ?

उत्तर :  600 करोड़ से अधिक

प्रश्न : 2010 के विश्व के जनसंख्या के आँकड़ों के अनुसार अनुमानित जनसंख्या कितनी हो गई थी  ?

उत्तर : 6 अरब 90 करोड़ (690 करोड़)

प्रश्न : मोटे तौर पर विश्व की जनसंख्या का  90 प्रतिशत भाग विश्व के कितने प्रतिशत स्थल भाग पर रहता है ?

उत्तर :  मोटे तौर पर विश्व की जनसंख्या का  90 प्रतिशत भाग विश्व के 10 प्रतिशत स्थलभाग पर रहता है |

प्रश्न : विश्व के दस सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों में विश्व की  कितनी प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है ?

उत्तर :  60 प्रतिशत जनसंख्या

प्रश्न :  विश्व के दस सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों के नाम महाद्वीपों के अनुसार बताए ?

i)        चीन, भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा जापान कुल 6 देश एशिया महाद्वीप  में  है |

ii)      उत्तर अमेरिका में एक देश  संयुक्त राज्य अमेरिका है |

iii)    दक्षिणी अमेरिका में  एक देश ब्राजील है |

iv)    अफ्रीका में  एक देश नाइजीरिया है |

v)      रूस एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीपों में है |

प्रश्न : विश्व के तीन अधिकतम जनसंख्या वाले देशों के नाम बताओ ? इन देशों में विश्व की कितने प्रतिशत जनसंख्या रहती है ?

उत्तर : विश्व के तीन अधिकतम जनसंख्या वाले देश चीन,भारत तथा संयुक्त राज्य अमेरिका है इनमें विश्व की 40 प्रतिशत जनसंख्या रहती है |

प्रश्न : जनसंख्या घनत्व किसे कहते है ? 

उत्तर : किसी क्षेत्र की जनसंख्या और  क्षेत्रफल के अनुपातिक संबंध कों उस क्षेत्र का जनसंख्या घनत्व या जन घनत्व कहते है |  यह सामान्यत: प्रति वर्ग किलोमीटर में रहने वाले व्यक्तियों के रूप में मापा जाता है |

प्रश्न : उच्च जनसंख्या घनत्व वाले प्रदेश  से आप क्या समझते है ? इनमें कौन से प्रदेश शामिल हैं ?

उत्तर : विश्व में जिन क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व  200 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है | इन क्षेत्रों कों उच्च जनसंख्या घनत्व वाले प्रदेश कहते है |

इनमें निम्नलिखित क्षेत्रों कों शामिल किया जाता है | इन क्षेत्रों में मानसून एशिया  अर्थात पूर्व एशिया, तथा दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व एशिया , यूरोप , उत्तर अमेरिका का  पूर्वी तटीय प्रदेश शामिल  है |

प्रश्न : सामान्य या मध्यम  जनसंख्या घनत्व वाले प्रदेश  से आप क्या समझते है ? इनमें कौन से प्रदेश शामिल हैं ?

उत्तर : विश्व के जिन क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से कम और 10 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से अधिक हो उन्हें साधारण या मध्यम जनसंख्या घनत्व वाले प्रदेश कहलाते है |

इन क्षेत्रों के अंतर्गत एशिया महाद्वीप में चीन तथा दक्षिणी भारत, यूरोप महाद्वीप में नार्वे तथा स्वीडन देश, उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में प्रेयरीज के मैदान का मध्य भाग, ऑस्ट्रेलिया के तटीय भाग तथा मरे-डार्लिंग बेसिन, दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में में उतरी-पूर्वी ब्राजील, मध्यवर्ती चिली, वेनेजुएला, उत्तरी अफ्रीका का तटीय भाग, नाइजीरिया तथा दक्षिणी अफ्रीका संघ के कुछ भाग  शामिल है | 

प्रश्न : विरल जनसंख्या घनत्व वाले प्रदेश  से आप क्या समझते है ? इनमें कौन से प्रदेश शामिल हैं ?

उत्तर : विश्व के जिन क्षेत्रों में 1 से 2 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर रहते है | उन्हें विरल जनसंख्या घनत्व वाले प्रदेश कहलाते है |

इन क्षेत्रों के अंतर्गत उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव, उष्ण तथा शीत मरुस्थल और विषुवत रेखा के निकट उच्च वर्षा के क्षेत्र शामिल हैं |

प्रश्न:  जनसंख्या कों प्रभावित करने वाले भौतिक कारक  कौन से है ?

उत्तर : जनसंख्या के वितरण कों प्रभावित करने वाले भौतिक या प्राकृतिक कारकों में जल की उपलब्धता, भू-आकृति, जलवायु तथा मृदा कों शामिल किया जाता है |

प्रश्न:   जनसंख्या कों प्रभावित करने वाले आर्थिक कारक कौन से है ?

उत्तर : जनसंख्या के वितरण कों प्रभावित करने वाले आर्थिक कारणों में खनिजों की उपलब्धता, नगरीकरण तथा औद्योगिकीकरण कों शामिल किया जाता है |

प्रश्न : जनसंख्या वृद्धि का अर्थ एक उदाहरण सहित से समझाइये |

उत्तर : जनसंख्या वृद्धि अथवा जनसंख्या परिवर्तन का अभिप्राय किसी क्षेत्र में समय की किसी निश्चित अवधि के दौरान बसे हुए लोगों की संख्या में परिवर्तन से है |

दूसरे शब्दों में समय के दो अंतरालों के बीच एक क्षेत्र विशेष में जनसंख्या में होने वाले परिवर्तन कों जनसंख्या वृद्धि कहते हैं |

उदाहरण के लिए, भारत की जनसंख्या सन् 2001 की जनगणना के अनुसार 102.70 करोड़  थी | जो 2011 की जनगणना के अनुसार 121.02 करोड़ हो गई | इन दोनों समय अंतरालों के दौरान भारत में 18.30 करोड़ लोगों की संख्या में वृद्धि हुई | भारत की जनसंख्या में इस वृद्धि कों ही जनसंख्या वृद्धि कहते है |

प्रश्न : जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर : जब दो समय अंतरालों के बीच जन्म दर मृत्यु दर से अधिक हो और अन्य देशों से लोग आकर बस जाते है तो लोगों की कुल संख्या में वृद्धि हो जाए तो इस बढोतरी कों जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि कहते है |

प्रश्न : जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर : यदि दो समय अंतरालों के बीच जनसंख्या में कमी आये तो उसे जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि कहते हैं | यह तब होती है जब जन्म दर मृत्यु दर से कम हो  और लोग अधिक संख्या में दूसरे देशों में जाकर रहने लगे |

प्रश्न : प्राकृतिक जनसंख्या वृद्धि  से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर : किसी क्षेत्र विशेष में दो समय अंतरालों में जन्म और मृत्यु के अन्तर से जनसंख्या में होने वाली वृद्धि कों उस क्षेत्र की प्राकृतिक जनसंख्या वृद्धि कहते है | इसे निम्न सूत्र द्वारा परिकलित किया जा सकता है |

प्राकृतिक वृद्धि = जन्म लेने वाले लोगों की संख्या –मरने वाले लोगों की संख्या   

या   प्राकृतिक वृद्धि  = जन्म–मृत्यु

प्रश्न : वास्तविक जनसंख्या वृद्धि से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर : किसी क्षेत्र विशेष में दो समय अंतरालों के बीच जन्म और मृत्यु के अन्तर तथा आप्रवास व उत्प्रवास करने वाले लोगों के अन्तर से जनसंख्या में होने वाली वृद्धि (परिवर्तन) कों उस क्षेत्र की वास्तविक जनसंख्या वृद्धि कहते है | इसे निम्न सूत्र के द्वारा परिकलित किया जाता है |

वास्तविक जनसंख्या वृद्धि =

(जन्म लेने वाले लोगों की संख्या –मरने वाले लोगों की संख्या) + (आप्रवास करने वाले लोगों की संख्या – उत्प्रवास करने वाले लोगों की संख्या) 

या  (जन्म–मृत्यु ) + (आप्रवास – उत्प्रवास) 

प्रश्न : जनसंख्या  परिवर्तन (वृद्धि)  के घटक (कारक) कौन कौन से हैं ?

उत्तर : जनसंख्या वृद्धि के कारक जनसंख्या के वे तत्व हैं जिनसे किसी स्थान की जनसंख्या वृद्धि प्रभावित होती है | जन्म, मृत्यु तथा प्रवास ये जनसंख्या वृद्धि के  तीन मुख्य घटक हैं |

प्रश्न : जन्म दर  (अशोधित जन्म दर ) Curd Birth Rate (CBR) से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर : अशोधित जन्म दर कों प्रति हजार स्त्रियों द्वारा जन्म दिए गए  जीवित बच्चों के रूप में व्यक्त किया जाता है | इसकी गणना इस प्रकार की जाती है |

अशोधित जन्म दर  (CBR) =  क्षेत्र में किसी वर्ष विशेष में जीवित जन्म लेने वाले बच्चे x 1000 / क्षेत्र में वर्ष विशेष के मध्य में जनसंख्या

 

प्रश्न : मृत्यु दर  (अशोधित मृत्यु दर ) Curd Death Rate (CDR) से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर : अशोधित मृत्यु दर कों किसी क्षेत्र में किसी वर्ष के दौरान प्रति हजार जनसंख्या के पीछे मरने वालों की संख्या के रूप में व्यक्त किया जाता है |  अशोधित मृत्यु दर की गणना इस प्रकार की जाती है |

अशोधित मृत्यु दर (CDR) = क्षेत्र में किसी वर्ष विशेष में मृतकों की संख्या x 1000/ क्षेत्र में वर्ष विशेष के मध्य में जनसंख्या

प्रश्न :  प्रवास किसे कहते हैं ?

उत्तर : किसी विशेष उद्देश्य से लोगों का एक स्थान कों छोकर दूसरे स्थान पर जाकर रहना प्रवास कहलाता है |

प्रश्न : प्रवास की प्रक्रिया कितने प्रकार की होती हैं ?

उत्तर : प्रवास की प्रक्रिया के अंतर्गत व्यक्ति का अपने स्थान कों छोड़कर जाने और दूसरे स्थान पर आकर रहना दोनों ही प्रकार की प्रक्रिया कों शामिल किया जाता है | ये निम्नलिखित दो प्रकार की होती है |

A.     आप्रवास (In-Migration)  :- जब लोग किसी नए स्थान पर आकर रहने लगते है | तो इस प्रक्रिया कों आप्रवास कहते है |

B.     उत्प्रवास  आप्रवास (Out- Migration) :- जब लोग एक स्थान कों छोडकर चले जाते हैं | तो इस प्रक्रिया कों उत्प्रवास कहते है |

प्रश्न : समय के  अवधि अनुसार प्रवास के प्रकार कौन कौन से हैं ?

प्रवास के समय के अवधि अनुसार प्रवास तीन प्रकार का होता है |  स्थाई, अस्थाई तथा मौसमी प्रवास | |

प्रश्न : स्थाई प्रवास किसे कहते हैं ?

उत्तर : जब व्यक्ति किसी स्थान कों छोड़कर चला जाए और दूसरे स्थान पर स्थाई रूप से रहने लगे तो इस प्रकार के प्रवास कों स्थाई प्रवास कहते है | महिलाओं अधिकतर विवाह के बाद इसी तरह का प्रवास करती हैं |

प्रश्न : अस्थाई प्रवास किसे कहते हैं ?

उत्तर : जब व्यक्ति कुछ समय के लिए अपने स्थान कों छोड़कर रहने लगता है | तो इस तरह के प्रवास कों अस्थाई प्रवास कहते है | जैसे विद्यार्थी द्वारा शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने जन्म स्थान कों छोड़कर जाना और शिक्षा ग्रहण करने पर वापस लौट आना |

प्रश्न : मौसमी प्रवास किसे कहते हैं ?

उत्तर : जब प्रवास एक विशेष समय (मौसम) में किया जाता है तो यह मौसमी प्रवास कहलाता है | इस प्रवास का मुख्य रूप से कृषि क्रिया में होता है | लोग कृषि कार्य करने के लिए जैसे कटाई या बुआई के मौसम में प्रवास करते हैं और काम समाप्त हो जाने पर अपने घर लौट आते है |  इसी तरह जम्मू कश्मीर से चरवाहे सर्दी के समय मैदानी क्षेत्रों में आ जाते है और गर्मियों की शुरुआत में वापस पहाड़ी क्षेत्रों में जाने लगते है | 

प्रश्न : गंतव्य स्थान के आधार पर प्रवास के प्रकार कितने प्रकार का होता है ? नाम बताओं |

उत्तर : गंतव्य स्थान के आधार पर प्रवास दो प्रकार का होता है | आंतरिक प्रवास तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रवास |

प्रश्न : आंतरिक प्रवास (Inland Migration) को परिभाषित कीजिए ?

उत्तर : प्रवास देश की सीमा में हो तो आंतरिक प्रवास कहलाता है |

प्रश्न :अंतर्राष्ट्रीय प्रवास (International Migration) को परिभाषित कीजिए ?

उत्तर : प्रवास जब देश की सीमा के बाहर  (एक देश से दूसरे देश में ) हो तो अंतर्राष्ट्रीय होता है |

प्रश्न : प्रवास की धाराएँ  लिखिए ?

उत्तर : प्रवास की चार मुख्य धाराएँ हैं |

(a)    गांव से गांव    (b)   गांव से नगर      (c)   नगर से नगर      (d)  नगर से गांव

प्रश्न : आप्रवासी किसे कहते हैं?  

उत्तर : वे लोग जो किसी नए स्थान पर आकर बस जाते हैं, आप्रवासी कहलाते हैं |

 

प्रश्न : उत्प्रवासी  किसे कहते हैं?  

उत्तर :  वे लोग जो अपने स्थान कों छोड़कर  बाहर चले जाते है, उत्प्रवासी कहलाते हैं |

प्रश्न : उद्गम स्थान और गंतव्य स्थान में अन्तर स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर :     उद्गम स्थान  :-  वह स्थान जहाँ से लोग चले जाते हैं या गमन कर जाते है | उस स्थान कों उद्गम  स्थान कहते है | उत्प्रवास के प्रवास के कारण  यहाँ उद्गम स्थान की जनसंख्या में कमी होती है |

गंतव्य स्थान :-  वह स्थान जहाँ पर लोग आकार बीएस जाते हैं | उस स्थान कों गंतव्य स्थान कहते है | आप्रवास के कारण गंतव्य स्थान की जनसंख्या में वृद्धि होती है |

प्रश्न : प्रवास कों प्रभावित करने वाले कारक कितने प्रकार के है ?

उत्तर : प्रतिकर्ष कारक (Push Factors) और अपकर्ष कारक  (Pull Factors)

प्रश्न : प्रवास के प्रतिकर्ष कारक (Push Factors of Migration) को परिभाषित कीजिए | प्रवास को प्रभावित करने वाले अपकर्ष कारक कौन से हैं ?

उत्तर : वे कारक जो लोगों कों उनके निवास स्थान या उद्गम स्थान कों छोड़कर जाने का कारण बनते है उन्हें प्रवास के प्रतिकर्ष कारक कहते हैं |

इन कारकों के अंतर्गत बेरोजगारी, रहन-सहन की निम्न दशाएँ, राजनैतिक उपद्रव, प्रतिकूल जलवायु, बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं का बार बार आना, महामारियाँ तथा सामाजिक और आर्थिक पिछड़ापन आदि शामिल हैं | जिनके कारण लोग अपना स्थान छोड़कर चले जाते है |

प्रश्न : प्रवास के अपकर्ष कारक  (Pull Factors of Migration) को परिभाषित कीजिए | प्रवास को प्रभावित करने वाले अपकर्ष कारक कौन से हैं ?

उत्तर : वे कारक जो लोगों कों विभिन्न स्थानों से आकार रहने के लिए आकर्षित करते हैं उन्हें प्रवास के अपकर्ष कारक कहते है | ये ऐसे कारक है जो किसी स्थान (गंतव्य स्थान ) कों उद्गम स्थान की अपेक्षा अपनी ओर आकर्षित करते हैं | 

इन कारकों में रोजगार के अच्छे अवसर, रहन-सहन की उच्च दशाएँ, राजनैतिक शांति और स्थायित्व, जीवन और सम्पति की सुरक्षा, अनुकूल जलवायु, तथा सामाजिक और आर्थिक रूप से उन्नत समाज आदि शामिल हैं |

SHORT ANSWERTYPE QUESTION ANSWER LESSON 1 HUMAN GEOGRAPHY NATURE AND SCOPE CLASS 12TH

 

अध्याय 1

मानव भूगोल (प्रकृति एवं विषय क्षेत्र)

कक्षा 12 वीं (मानव भूगोल के मूल सिद्धांत )

 

प्रश्न 1 :   किस तत्व कों माता प्रकृति कहते है ?

उत्तर:      भौतिक पर्यावरण

प्रश्न 2 :   संभव वाद का प्रतिपादक कौन थे ?

उत्तर:      पॉल - विडाल - डी - ला – ब्लाश

प्रश्न 3 :   निश्चय वाद के प्रतिपादक कौन थे ?

उत्तर:      रैटजेल

प्रश्न 4 :   नवनियतिवाद या रुको और जाओ निश्चयवाद की विचारधारा किसकी दें है ?

उत्तर:      ग्रिफिथ टेलर  

प्रश्न  5 :  किस सिद्धांत द्वारा अग्नि की खोज हुई ?

उत्तर:      घर्षण सिद्धांत

प्रश्न 6 :   इडियोग्राफी शब्द का क्या अर्थ है ?

उत्तर:      विवरणात्मक अध्ययन

 प्रश्न 7 :  आरम्भिक उपनिवेश युग में भूगोल के अंदर किस उपागम का उदय हुआ ?

उत्तर:      अन्वेषण और विवरण

प्रश्न 8 :   उत्तर उपनिवेश युग में भूगोल के अंदर किस उपागम का उदय हुआ ?

उत्तर:      प्रादेशिक विश्लेषण

प्रश्न 9 : अन्तर विश्व युद्ध अवधि के बीच 1930 के दशक में किस उपागम का विकास हुआ ?

या

दो विश्व युद्धों के बीच की किस उपागम का विकास हुआ ?

उत्तर:      क्षेत्रीय विभेदन

प्रश्न 10 :             स्थानिक संगठन उपागम के उदय तथा विकास का समय कौन सा माना जाता है ?

उत्तर:      स्थानिक संगठन उपागम का समय 1950 के दशक के अंत से लेकर 1960 के दशक के अंत तक का माना जाता है |

प्रश्न 11 :              1970 के दशक में किन उपागमों (विचारधाराओं) का मानव भूगोल में प्रयोग हुआ ?

मात्रात्मक क्रान्ति के कारण उत्पन्न असंतुष्टि और अमानवीय रूप में भूगोल के अध्ययन के कारण किन उपागमों (विचारधाराओं) का मानव भूगोल में जन्म हुआ ?

उत्तर:      मानवतावादी विचारधारा, आमूलवादी (रेडिकल) विचारधारा, व्यवहारवादी विचारधारा |

प्रश्न 12 : भूगोल में उत्तर आधुनिकवाद की विचारधारा का प्रयोग कब हुआ ?

उत्तर:      1990 के दशक में

प्रश्न 13 :             बेंदा नामक जनजाति भारत में कहाँ पाई जाती है ?

उत्तर:      मध्य भारत ( मध्य प्रदेश ) के अबूझमाड के वनों में |

प्रश्न 14 :             राजनीति भूगोल के उपक्षेत्र (उपशाखाओं ) के नाम बताओ |

उत्तर:      राजनीति भूगोल के दो उपक्षेत्र (उपशाखाएँ ) है |  निर्वाचन भूगोल तथा सैन्य भूगोल |

प्रश्न 15 :             आर्थिक भूगोल के उपक्षेत्र  (उपशाखाएँ ) कौन से हैं ?

उत्तर:      संसाधन भूगोल, कृषि भूगोल, औद्योगिक भूगोल, विपणन का भूगोल, पर्यटन भूगोल, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का भूगोल  आदि मानव भूगोल की प्रमुख शाखा आर्थिक भूगोल के उपक्षेत्र (उपशाखाएँ )  है |

प्रश्न 16 :             सामाजिक भूगोल के उपक्षेत्र  (उपशाखाएँ ) कौन से हैं ?

उत्तर:      व्यवहारवादी भूगोल, सांस्कृतिक भूगोल, सामाजिक कल्याण का भूगोल, लिंग भूगोल, ऐतिहासिक भूगोल, अवकाश का भूगोल, चिकित्सा भूगोल मानव भूगोल की प्रमुख शाखा सामाजिक भूगोल के उपक्षेत्र (उपशाखाएँ ) है |

प्रश्न 17 : पर्यावरण के भौतिक (प्राकृतिक) तत्व से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर : वे तत्व जो प्रकृति द्वारा हमें प्राप्त होते उन्हें  पर्यावरण के भौतिक तत्व कहते है | इन्हें प्राकृतिक पर्यावरण के तत्व भी कहते है |

प्रश्न 18 : पर्यावरण के भौतिक (प्राकृतिक) तत्वों में कौन कौन से तत्व शामिल किए जाते है ?

उत्तर :  भौतिक पर्यावरण के तत्वों में भू आकृति, मृदाएं , जलवायु, जल , प्राकृतिक वनस्पति, विविध प्राणीजात (वन्यजीवन) शामिल है | 

प्रश्न 19 : पर्यावरण के मानवीय (सांस्कृतिक) तत्व से  आप क्या समझते हैं ?

हमारे पर्यावरण में पाए जाने वाले वे सभी पदार्थ जिनको मानव ने निर्मित किया है , उन्हें पर्यावरण के मानवीय तत्व  कहते है | इन तत्वों कों मानव ने अपने क्रियाकलापों के द्वारा सांस्कृतिक आधार दिया है | इसलिए ये सांस्कृतिक तत्व भी कहलाते है |

प्रश्न 20 : मानवीय (सांस्कृतिक)  पर्यावरण के तत्वों में कौन कौन से तत्व शामिल किए जाते है ?

जैसे गृह (घर), गांव, नगर, सड़कें, रेलें , उद्योग, खेल के मैदान, पतन (बंदरगाह) , दैनिक उपयोग में आने वाली विभिन्न वस्तुएँ (मेज, कुर्सी, पंखे, कपड़े, फ्रिज आदि ) और विभिन्न तत्व जो  मानव द्वारा निर्मित है | सभी मानवीय पर्यावरण के तत्व है |

प्रश्न  21 : किस भूगोलवेता ने मानव भूगोल कि संश्लेषित परिभाषा दी है ?

उत्तर : रैटजेल

प्रश्न  22 : रैटजेल द्वारा मानव भूगोल को किस प्रकार परिभाषित किया गया है ?

उत्तर : रैटजेल के अनुसार : “ मानव भूगोल मानव समाजों और धरातल के बीच संबंधों का संश्लेषित अध्ययन है |”

रैटजेल ने अपनी इस परिभाषा में संबंधों के संश्लेषण कों मुख्य माना है |

प्रश्न  23 : परिवर्तनशील संबंधों के रूप में किस भूगोलवेता ने मानव भूगोल को परिभाषित किया है ?

उत्तर : एलन चर्चिल  सैम्पल 

प्रश्न  24  : एलन चर्चिल  सैम्पल  द्वारा मानव भूगोल को किस प्रकार परिभाषित किया गया है ?

उत्तर : एलन चर्चिल  सैम्पल  के अनुसार : “मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है |”

       एलन चर्चिल  सैम्पल ने अपनी इस परिभाषा में परिवर्तनशील संबंधों या संबंधों की गत्यात्मकता (गतिशीलता) कों मुख्य माना है |

प्रश्न  25 : किस विद्वान ने मानव भूगोल को पृथ्वी और मनुष्यों के बीच अन्तर्सम्बन्धों का अध्ययन माना है ?

या

मानव भूगोल पृथ्वी और मनुष्यों के बीच अन्तर्सम्बन्धों के रूप में मानव भूगोल को किसने परिभाषित किया है ?

उत्तर : पॉल - विडाल - डी - ला – ब्लाश

प्रश्न 26  : पॉल - विडाल - डी - ला – ब्लाश के द्वारा मानव भूगोल को किस प्रकार परिभाषित किया गया है ?

उत्तर :    पॉल - विडाल - डी - ला – ब्लाश के अनुसार :  “हमारी पृथ्वी कों नियंत्रित करने वाले भौतिक नियमों तथा इस पर रहने वाले जीवों के मध्य संबंधों कों अधिक संश्लेषित ज्ञान से उत्पन्न संकल्पना ही मानव भूगोल है |”

पॉल - विडाल - डी - ला – ब्लाश ने अपनी इस परिभाषा में बताया है कि मानव भूगोल पृथ्वी और मनुष्यों के बीच अन्तर्सम्बन्धों की एक नयी संकल्पना प्रस्तुत करता है |

प्रश्न 27 : भूगोल की किस विचारधारा ने निर्धनता के कारणों, बंधन और सामाजिक स्=असमानता की व्याख्या के लिए मार्क्स के सिद्धांत का उपयोग किया गया है ?

उत्तर :  रेडिकल विचारधारा (आमूलवादी विचारधारा)

 प्रश्न  28 : भूगोल की किस विचारधारा के अनुसार समकालीन समस्याओं का सम्बन्ध पूँजीवाद  के विकास से माना है ?

उत्तर :  रेडिकल विचारधारा (आमूलवादी विचारधारा)

प्रश्न  29 : मानव भूगोल की किस विचारधारा का संबंध लोगों के सामाजिक कल्याण के विभिन्न पक्षों से था ?

उत्तर :   कल्याणपरक विचारधारा (मानवतावादी विचारधारा)

प्रश्न 30 : निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक भूगोल का वर्णन नहीं करता है ?

   क).            समाकलानात्मक अनुशासन

  ख).            मानव और पर्यावरण के बीच अन्तर्सम्बन्धों का अध्ययन

    ग).            वैधता पर आश्रित

   घ).            प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं

उत्तर :     प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं

प्रश्न 31  : भौगोलिक सूचना का स्त्रोत नहीं है ?

   क).            यात्रियों का विवरण

  ख).            प्राचीन मानचित्र

    ग).            चंद्रमा से चट्टानी पदार्थों के नमूने

   घ).            प्राचीन महाकाव्य

उत्तर:      चंद्रमा से चट्टानी पदार्थों के नमूने

प्रश्न  32 : निम्नलिखित में से कौन सा एक मानव भूगोल का उपागम नहीं है ?

   क).            क्षेत्रीय विभिन्नता

  ख).            मात्रात्मक क्रान्ति

    ग).            स्थानिक संगठन

   घ).            अन्वेषण और वर्णन

उत्तर:      अन्वेषण और वर्णन

प्रश्न 33: निम्नलिखित में से कौन सा एक लोगों और पर्यावरण के बीच अन्योन्यक्रिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है ?

   क).            मानव बुद्धिमता

  ख).            प्रौद्योगिकी

    ग).            लोगों का अनुभव

   घ).            मानवीय भाईचारा 

उत्तर:      प्रौद्योगिकी

प्रश्न 34 : किस उपागम के अंतर्गत कंप्यूटर और परिष्कृत सांख्यिकीय विधियों के प्रयोग को शामिल किया गया ?

उत्तर: स्थानिक संगठन