https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8100526939421437 SCHOOL OF GEOGRAPHY : Nationalism in India (lesson 2 ) Class 10th (India and Contemporary World -II )History book . SHORT ANSWER TYPE QUESTIONS

Tuesday, March 5, 2024

Nationalism in India (lesson 2 ) Class 10th (India and Contemporary World -II )History book . SHORT ANSWER TYPE QUESTIONS

अध्याय  (LESSON) 2

भारत में राष्ट्रवाद (NATIONALISM IN INDIA )

भारत और समकालीन विश्व (INDIA AND CONTEMPORARY WORLD-II)

कक्षा 10 वीं


प्रश्न  1                    पहला विश्व युद्ध कब शुरू हुआ ?

उत्तर :           सन् 1914

प्रश्न  2                    1921 की जनगणना के अनुसार दुर्भिक्ष (आकाल) और महामारी के कारण कितने लोग मारे गए?

उत्तर :           120-130 लाख लोग

प्रश्न  3                    जबरन भर्ती से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर :           ऐसी प्रक्रिया जिसमें अंग्रेज भारत के लोगों को जबदस्ती सेना में भर्ती कर लेते थे |

प्रश्न  4                    महात्मा गाँधी दक्षिणी अफ्रीका भारत कब लौटे ?

उत्तर :           जनवरी 1915 ई०

प्रश्न  5                    महात्मा गाँधी ने दक्षिणी अफ्रीका की नस्लभेदी सरकार से किस प्रकार लोहा किस पद्दति से लिया था ?

उत्तर :           सत्याग्रह के द्वारा   

प्रश्न  6                    महात्मा गाँधी के अनुसार सत्याग्रह के विचार में  किस विचार पर जोर दिया जाता है ?

उत्तर :           महात्मा गाँधी के अनुसार सत्याग्रह के विचार में सत्य की शक्ति पर आग्रह और सत्य की खोज पर जोर दिया जाता है |

प्रश्न  7                    सन् 1917 में गाँधी जी ने दमनकारी बागान व्यवस्था के खिलाफ किसानों को प्रेरित किया और सत्याग्रह आदोलन कहाँ चलाया ?

उत्तर :           चम्पारण (बिहार)

प्रश्न  8                    गाँधी जी ने गुजरात खेडा जिले के किसानों के की मदद के लिए सत्याग्रह क्यों किया था ?

उत्तर :           सन् 1917 में फसल खराब हो जाने और प्लेग की महामारी के कारण किसान लगान चुकाने की हालत में नहीं थे | इसलिए गाँधी जी ने गुजरात खेडा जिले के किसानों के की मदद के लिए सत्याग्रह  किया था |

प्रश्न  9                    सन् 1918  में गाँधी जी सूती कपड़ा कारखानों के मजदूरों के  साथ सत्याग्रह  करने के लिए कहाँ गए ?

उत्तर :           अहमदाबाद

प्रश्न  10                सन् 1919 में इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउन्सिल ने जल्दबाजी में किस कानून को पास किया था ?

उत्तर :           रॉल्ट एक्ट

प्रश्न  11                रॉल्ट एक्ट कानून पर नोट लिखो ?

उत्तर :           सन् 1919 में इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउन्सिल ने जल्दबाजी में रॉल्ट एक्ट कानून पास किया | इस कानून के द्वारा सरकार को राजनीतिक गतिविधियों को कुचलने और राजनीतिक कैदियों को दो साल तक बिना मुकदमा चलाए जेल में बंद रखने का अधिकार मिल गया था |

प्रश्न  12                जलियाँवाला बाग  हत्याकांड की घटना कब और कहाँ हुई ?

उत्तर :           13 अप्रैल  सन् 1919 को अमृतसर के जलियाँवाला बाग में हुई |

प्रश्न  13                जलियाँवाला बाग  में एकत्रित लोगों पर अंधाधुंध गोलियाँ चलाने का आदेश किसने दिया था ?

उत्तर :           जनरल डायर ने

प्रश्न  14                जलियाँवाला बाग हत्याकांड पर संक्षिप्त  नोट लिखो |

उत्तर :           सन् 1919 में इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउन्सिल ने जल्दबाजी में रॉल्ट एक्ट कानून पास किया | पूरे देश में लोग इस कानून का विरोध करने लगे | लोगों के विरोध को देखते हुए 10 अप्रैल को अमृतसर में मार्शल लॉ लगा दिया था | अमृतसर में जनरल डायर ने कमान संभाल ली थी |  13 अप्रैल  सन् 1919 को अमृतसर के जलियाँवाला बाग में बैसाखी के वार्षिक मेले में लोग शामिल होने आए थे | कुछ लोग रॉल्ट एक्ट कानून का विरोध करने के लिए शामिल हुए थे | शहर के बाहर के लोगों को यह नहीं पता था कि अमृतसर में मार्शल लॉ लगाया जा चुका  है | जनरल डायर हथियार बंद सैनिकों के साथ वहाँ पहुँचा और जाते ही उसने मैदान से बाहर जाने के सारे रास्ते बंद कर दिए  और सिपाहियों को गोलियाँ चलाने का आदेश दे दिया | सिपाहियों ने अंधाधुंध गोलियाँ चला दी  जिससे सकड़ों लोग मारे गए |

प्रश्न  15                प्रथम विश्व युद्ध कब से कब तक चला ?

उत्तर:            सन् 1914 से 1919 तक

प्रश्न  16                प्रसिद्ध पुस्तक 'हिंद स्वराज' के लेखक कौन हैं

उत्तर:            महात्मा गाँधी 

प्रश्न  17                प्रथम विश्व युद्ध के समय इस्लामिक विश्व का आध्यात्मिक नेता (खलीफा) कौन था?

उत्तर:            ऑटोमन सम्राट 

प्रश्न  18                बम्बई में खिलाफत समिति का उत्तर गठन किसने किया था

उत्तर:            मोहमद अली और शौकत अली नाम के अली बंधुओं ने।

प्रश्न  19                खिलाफत समिति का गठन क्यों किया गया ?

उत्तर :           प्रथम विश्व युद्ध के बाद तुर्की की हार के कारण ऑटोमन सम्राट (खलिफा) की शक्तियों को कम किया जा रहा था। जिसे बचाने के लिए मार्च 1919 में बम्बई में खिलाफत समिति का गठन किया गया।

प्रश्न  20                सितम्बर 1920 में कांग्रेस का अधिवेशन कहां हुआ?

उत्तर :           कलकत्ता

प्रश्न  21                सितम्बर 1920 का कांग्रेस का कलकत्ता अधिवेशन क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर :           इस अधिवेशन में गांधी जी ने कांग्रेस के नेताओं को खिलाफत आंदोलन के समर्थन और असहयोग आन्दोलन शुरू करने के लिए राजी कर लिया था। 

प्रश्न  22                दिसम्बर  1920 में कांग्रेस का अधिवेशन कहां हुआ?

उत्तर :           नागपुर(महाराष्ट्र )

प्रश्न  23                असहयोग आंदोलन कब शुरू हुआ ?

उत्तर :           सन 1921 में

प्रश्न  24                गाँधी जी ने असहयोग आंदोलन वापस कब लिया ?

उत्तर :           फरवरी 1922

प्रश्न  25                गाँधी जी ने असहयोग आंदोलन वापस लेने का निर्णय क्यों लिया ?

उत्तर :           उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में चौरी –चौरा नामक स्थान पर हुई हिंसक घटना के कारण गाँधी जी ने असहयोग आंदोलन वापस लेने का फैसला लिया था |

प्रश्न  26                साइमन कमीशन भारत का आया ?

उत्तर :           सन् 1928

प्रश्न  27                भारत में साइमन कमीशन का विरोध क्यों हुआ ?

उत्तर :           क्योंकि उसमें सात सदस्य थे जिनमें से कोई भी भारतीय नहीं था |

प्रश्न  28                साइमन कमीशन के अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर :           सर जॉन साइमन

प्रश्न  29                पूर्ण स्वराज की माँग कब और कहाँ की गई ?

उत्तर :           लाहौर में हुए दिसम्बर 1929 के कांग्रेस के अधिवेशन में

प्रश्न  30                भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने लेजिस्लेटिव एसेम्बली में बम्ब कब फेंका ?

उत्तर :           अप्रैल 1929


No comments: