स्थानीय पवन (गर्म और शुष्क)
चिनुक
उत्तरी अमेरिका में रॉकीज पर्वतों के पूर्व में उतरने वाली इन्हें हिम भक्षणी ( snow eaters) भी कहा जाता है।
फॉन
चिनुक जैसी गर्म और शुष्क पवन यूरोप के आल्प्स पर्वतों से उत्तरी ढालों पर उतरने वाली पवन है जो शीत और बसंत ऋतु में तापमान को बढ़ा देती है। ये स्विट्जरलैंड में लगभग 48 दिन चलती है।
खमसिन
ये मिश्र में चलने वाली गर्म और शुष्क पवन है।अरबी भाषा में खमसिन का अर्थ है पचास
ये मिश्र में लगभग 50 दिनों तक अप्रैल से जून के दौरान चलती है
सिरोक्को
उत्तरी अफ्रीका के मरुस्थल में शुष्क व गर्म धूल भरी पवनें भूमध्य सागर की ओर चलती हैं और इटली तथा स्पेन में प्रविष्ट होती है । इन पवनों को सिरोक्को कहा जाता है। ये अल्जीरिया और लेवेंट में चलती है।
ये अपने साथ लाल मृदा लेकर आती है जब वर्षा होती है तो यह वर्षा लाल होने के कारण रक्त वृष्टि कहलाती है।
लेवेश (लेवेचे)
दक्षिण पूर्वी स्पेन में चलने वाली गर्म और धूल भरी पवनें लेवेश कहलाती हैं।
गिबली
लीबिया में चलने वाली गर्म और शुष्क पवन गिबली कहलाती हैं।
सिमून
सहारा मरुस्थल और अरब में चलने वाली गर्म और शुष्क पवनें सिमून कहलाती है।
हरमट्टन
ये उत्तरी अफ्रीका में सहारा मरुस्थल से गिनी तट की ओर चलने वाली गर्म और शुष्क पवनें है । गर्म और धूल भरी होने के बावजूद ये सुहानी लगती है इसीलिए यहां इसे "डॉक्टर" के नाम से भी जाना जाता है।
ब्रिकफील्डर्स
ऑस्ट्रेलिया में बहने वाली गर्म और शुष्क पवन ब्रिकफील्डर्स कहलाती है। ये ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में प्रवाहित होती हैं।
जोण्डा
दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटाइना में प्रवाहित होने वाली गर्म और शुष्क पवनें जो एण्डीज पर्वत के पवनविमुखी ढाल अर्थात पूर्वी ढाल पर चलती है जोण्डा कहलाती है। इसकी गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो जाती है । शरद काल में अत्याधिक प्रचंड हो जाती है।
सांता आना
दक्षिणी कैलिफोर्निया में सांता आना घाटी में निचले ढाल की ओर बहने वाली सम्पीड़ित परन्तु चैनल पवन को सांता आना कहते हैं।इस पवन को जलवायु प्रकोप भी कहा जाता है।क्योंकि यह मिट्टी की नमी को सुखा देती है। इसके कारण कई बार वनों में आग लग जाती है।
शामल
मेसोपोटामिया और फारस की खाड़ी में बहने वाली गर्म और शुष्क पवनें शामल कहलाती है।
चिली
ट्यूनीशिया में बहनेवाली गर्म और शुष्क पवनें चिली कहलाती है।
लेस्टी
मड़ीरा और मोरक्को मे बहने वाली गर्म और धूल भरी शुष्क पवनें लेस्टी कहलाती है।
हबूब
सूडान में गर्म और नमी युक्त परंतु रेत भरी पवन हबूब कहलाती है।
No comments:
Post a Comment