अध्याय 8 अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
भारत लोग और अर्थव्यवस्था
कक्षा 12
भारत के अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार के बदलते प्रारूप
भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के
बदलते प्रारूप की पड़ताल करते हैं तो पाते हैं कि वर्ष 1950 – 51 में, भारत के विदेशी व्यापार का मूल्य 1,214 करोड़ रुपए था, जो कि वर्ष 2020-21
में बढ़कर 77,19,796 करोड़ हो गया | विदेशी व्यापार
में इस वृद्धि के अनेक कारण हैं, जैसे कि विनिर्माण के क्षेत्र में संवेगी (गतिशील)
उठान. सरकार की उदार नीतियाँ तथा बाजारों की विविध रूपता आदि |
समय के
साथ भारत के विदेशी व्यापार की प्रकृति में बदलाव आया है | यद्यपि, यहाँ पर आयात
एवं निर्यात दोनों की ही मात्रा में वृद्धि हुई है | परन्तु निर्यात की तुलना में
आयात का मूल्य अधिक है | जो निम्नलिखित तालिका से स्पष्ट होता है |
तालिका: भारत
का विदेशी व्यापार
(मूल्य करोड़ रुपए में )
|
वर्ष |
निर्यात |
आयात |
व्यापार संतुलन (मूल्य करोड़ रुपए में ) |
|
2004-05 |
3,75,340 |
5,01,065 |
–1,25,725 |
|
2009-10 |
8,45,534 |
13,63,736 |
–5,18,202 |
|
2013-14 |
19,05,011 |
27,15,434 |
–8,10,423 |
|
2016-17 |
18,52,340 |
25,77,422 |
–7,25,082 |
|
2021-22 |
31,47,021 |
45,72,775 |
–14,25,753 |
स्त्रोत: http://commerce.nic.in/publications/annual report-2010-11 और
आर्थिक सर्वेक्षण 2016&17, 2022&23
1.
भारत
के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में वस्तुओं के संघटकों में समय के साथ कुछ बदलाव आए
हैं |
2.
निर्यात
में, कृषि एवं समवर्गी उत्पाद और विनिर्माण वस्तुओं की हिस्सेदारी में कमी आई है,
जबकि पेट्रोलियम एवं अपरिष्कृत उत्पाद और अन्य वस्तुओं की हिस्सेदारी में वृद्धि
हुई है |
3.
2015-16 से 2021-22 तक के वर्षों में अयस्क और खनिजों की हिस्सेदारी काफी हद तक स्थिर रही है |
4.
पारम्परिक वस्तुओं में गिरावट मुख्यत: कड़ी अंतर्राष्ट्रीय
प्रतिस्पर्धा के कारण है |
5.
कृषि उत्पादों में काजू आदि पारम्परिक वस्तुओं के निर्यात
में गिरावट आई है |
6.
फूलों की खेती से जुड़े उत्पाद जैसे ताजे फल, समुद्री उत्पाद
और चीनी आदि में वृद्धि दर्ज की गई है |
7.
2021-22 में भारत के कुल निर्यात मूल्य के
अकेले विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी 67.8 प्रतिशत थी |
8.
चीन
तथा अन्य पूर्व एशियाई देश हमारे प्रमुख प्रतिस्पर्धी हैं |
9.
भारत
के विदेशी व्यापार में मणि –रत्नों तथा आभूषणों की एक व्यापक हिस्सेदारी हैं |
भारत के निर्यात व्यापार के संघटन को हम निम्नलिखित तालिका से समझ सकते हैं |
भारत का निर्यात संघटन 2015-2022
|
वस्तुएँ /माल |
2015-16 |
2016-17 |
2020-21 |
2021-22 |
|
कृषि एवं समवर्गी उत्पाद |
12.6 |
12.3 |
14.3 |
11.9 |
|
अयस्क एवं खनिज |
1.6 |
1.9 |
3.2 |
2.0 |
|
विनिर्मित वस्तुएँ |
72.9 |
73.6 |
71.2 |
67.8 |
|
पेट्रोलियम व अपरिष्कृत उत्पाद |
11.9 |
11.7 |
9.2 |
16.4 |
|
अन्य वस्तुएँ |
1.1 |
0.5 |
2.1 |
1.9 |
स्त्रोत: आर्थिक सर्वेक्षण 2016&17, 2022&23
तालिका: कुछ उपयोगी
वस्तुओं का निर्यात 2021-22
|
वस्तुएँ |
मूल्य करोड़ रुपए में |
|
कृषि एवं समवर्गी उत्पाद |
3,75,742 |
|
अयस्क एवं खनिज |
63,754 |
|
विनिर्मित वस्तुएँ |
21,32,296 |
|
खनिज ईंधन और स्नेहक |
5,15,310 |
भारत के आयात –संघटन के बदलते प्रारूप
1.
भारत
ने 1950 एवं 1960 के दशक
में खाद्यान्नों की गंभीर कमी का अनुभव किया है | उस समय आयात की प्रमुख
वस्तुएँ खाद्यान्न, पूँजीगत माल, मशीनरी
एवं उपस्कर आदि थे | उस समय भुगतान संतुलन बिलकुल विपरीत था | चूँकि आयात
प्रतिस्थापन के सभी प्रयासों के बावजूद आयात निर्यातों से अधिक थे |
2.
1970 के
दशक के बाद हरित क्रान्ति में सफलता मिलने पर खाद्यान्नों का आयात रोक दिया गया |
3.
1973 में
आए ऊर्जा संकट से पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में उछाल आया | फलस्वरूप आयात बजट
भी बढ़ गया | खाद्यान्नों की जगह उर्वरकों एवं पेट्रोलियम ने ले ली |
4.
मशीनरी
एवं उपस्कर, विशेष स्टील, खाद्य तेल तथा रसायन मुख्य रूप से आयात व्यापार की रचना
करते हैं | नीचे दी गई तालिका भारत के आयात के बदलते प्रारूप को दर्शाती है |
5.
तालिका
से पता चलता है कि पेट्रोलियम उत्पादों के आयात में वृद्धि हुई है | इसका उपयोग न
केवल ईंधन के रूप में बल्कि औद्योगिक कच्चे माल के रूप में भी किया जाता है | यह
बढ़ते औद्योगीकरण और बेहतर जीवन स्तर की गति को दर्शाता है | अंतर्राष्ट्रीय बाजार
में कदाचित पेट्रोलियम की मूल्य वृद्धि भी इसका एक और कारण है |
6.
यह भी
देखा गया है कि पूँजीगत वस्तुओं के आयात में लगातार गिरावट बनी रही | खाद्य और सम्बन्धी उत्पादों के आयात में गिरावट आई है |
7.
भारत के आयात की अन्य प्रमुख वस्तुओं में मोती, बहुमूल्य और
अल्प मूल्य रत्न, सोना, चाँदी, अलौह धातुएँ शामिल हैं |
8.
2021-22 दौरान कुछ प्रमुख
वस्तुओं के भारतीय आयात का विवरण निम्नलिखिततालिका में दिया गया है |
तालिका: भारत का आयात संघटन 2015-2022
|
उपयोगी वस्तुएँ |
2015-16 |
2016-17 |
2020-21 |
2021-22 |
|
खाद्य एवं सम्बन्धित वस्तुएँ |
5.1 |
5.6 |
4.5 |
4.4 |
|
ईंधन, (कोयला, पीओएल) |
25.4 |
26.7 |
25.1 |
31.6 |
|
उर्वरक |
2.1 |
1.3 |
1.9 |
2.3 |
|
पेपरबोर्ड और विनिर्मित अखबारी
कागज |
0.8 |
0.9 |
0.8 |
0.7 |
|
पूँजीगत वस्तुएँ |
13.0 |
13.6 |
12.7 |
10.1 |
|
अन्य |
38.1 |
37.0 |
41.6 |
38.5 |
स्त्रोत: आर्थिक सर्वेक्षण 2016&17, 2022&23
तालिका:
भारत में कुछ प्रमुख वस्तुओं का आयात (2021-22)
|
वस्तुएँ |
आयात करोड़ रुपए में |
|
उर्वरक एवं उर्वरक विनिर्माण |
1,05,796 |
|
खाद्य तेल |
1,41,532 |
|
लुगदी एवं अपशिष्ट कागज |
11,934 |
|
अलौह धातुएँ |
4,99,766 |
|
लौह और इस्पात |
94,053 |
|
पेट्रोलियम एवं उत्पाद |
12,07,803 |
|
मोती, बहुमूल्य और अल्प मूल्य रत्न |
2,31,279 |
|
चिकित्सीय एवं भेषजीय उत्पाद |
67,545 |
|
रासायनिक उत्पाद |
3,08,882 |
स्त्रोत : आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23
भारत के व्यापारिक संबंध विश्व के अधिकांश देशों एवं
प्रमुख व्यापारी गुटों के साथ हैं | वर्ष 2021-22 के दौरान क्षेत्रानुसार एवं उपक्षेत्रानुसार व्यापार
को निम्नलिखित तालिका में दिया गया है |
तालिका:
भारत के आयात व्यापार की दिशा (व्यापार करोड़ रुपए में)
|
क्षेत्र |
आयात वर्ष 2016-17 |
आयात वर्ष 2021-22 |
|
यूरोप |
4,03,972 |
6,40,577 |
|
अफ्रीका |
1,93,327 |
3,68,156 |
|
उत्तरी अमेरिका |
1,95,332 |
3,78,041 |
|
लैटिन अमेरिका |
1,15,762 |
1,61,995 |
|
एशिया एवं आसियान |
15,44,520 |
29,18,577 |
स्त्रोत :
आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17, 2022-23
भारत का उद्देश्य आगामी पाँच वर्षों के दौरान अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में
अपनी हिस्सेदारी को दोगुना करने का है | इसने इस दिशा में, पहले से ही आयात
उदारीकरण, आयात करों में कमी, डि-लाइसेंसिंग (विअनुज्ञाकरण) तथा प्रक्रिया से
उत्पादों के एकस्व (पेटेंट) में बदलाव आदि अनुकूल उपाय अपनाने शुरू कर दिए हैं |
भारत
का अधिकतर विदेशी व्यापार समुद्री एवं वायु मार्गों द्वारा संचालित होता है |
हालाँकि, विदेशी व्यापार का छोटा सा भाग सडक मार्ग द्वारा नेपाल, भूटान,
बांग्लादेश एवं पाकिस्तान जैसे पडोसी देशों में सडक मार्ग द्वारा किया जाता है |
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
के विकास में भारतीय समुद्री पत्तनों के महत्व का विश्लेष्ण कीजिये |
भारत के समुद्री पत्तन –अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार के प्रवेश द्वार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है स्पष्ट कीजिये |
भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ
है और प्रकृति ने हमें एक लम्बी तटरेखा प्रदान कि है | जल सस्ते परिवहन के लिए एक
सपाट तल प्रदान करता है | समुदी यात्राओं की भारत में एक लम्बी परम्परा रही है,
यहाँ तक कि कई स्थानों के साथ उपनाम पत्तन जुड़ा है | भारत में समुद्री पत्तनों का
एक रोचक तथ्य यह है कि इसके पूर्वी तट की अपेक्षा पश्चिमी तट पर अधिक पत्तन हैं |
यहाँ पर कुछ पत्तन ऐसे हैं जिनके पास विस्तृत
प्रभाव क्षेत्र हैं | जबकि कुछ के पास सीमित
प्रभाव क्षेत्र हैं |
भारत में समुद्री पत्तनों का विकास
1.
यद्यपि
भारत में पत्तनों का उपयोग प्राचीन काल से हो रहा है तथापि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
के प्रवेश द्वार के रूप में पत्तनों का उभरना यूरोपीय व्यापारियों का आगमन तथा
अंग्रेजों द्वारा भारत के उपनिवेशीकरण के बाद महत्वपूर्ण बना | इसी कारण देश में
पत्तनों के आकार और गुणवत्ता में विविधता आई |
2.
अंग्रेजो ने इन पत्तनों का उपयोग उनके पृष्ठ प्रदेशों के
संसाधनों के अवशोषण केंद्र के रूप में किया था | आंतरिक प्रदेशों में रेलवे के
विस्तार ने स्थानीय बाज़ारों को क्षेत्रीय बाजारों और क्षेत्रीय बाजारों को
राष्ट्रीय बाजारों तथा राष्ट्रीय बाजारों को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की
सुगमता प्रदान की | यह प्रवृति 1947 बनी रही |
3.
यह अपेक्षा की गई कि देश की स्वतन्त्रता इस प्रक्रम को उलट
देगी, परन्तु देश के विभाजन से भारत के दो अति महत्वपूर्ण पत्तन अलग हो गए | कराची
पत्तन पाकिस्तान में चला गया और चिटगाँव पत्तन तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान और अब
बांग्लादेश में चला गया | इस क्षतिपूर्ति के लिए अनेक नए पत्तनों को विकसित किया
गया जैसे कि पश्चिम में कांडला तथा पूर्व में हुगली नदी पर कोलकाता के पास डायमंड
हार्बर का विकास हुआ | इस बड़ी हानि के बावजूद, देश की स्वतन्त्रता –प्राप्ति के
बाद से भारतीय पत्तन निरंतर वृद्धि कर रहे हैं |
4.
वर्तमान
में, भारत में 12 प्रमुख और 200 छोटे या मझोले पत्तन हैं |
5.
प्रमुख पत्तनों के संबंध में केंद्र सरकार नीतियाँ बनाती है
तथा नियामक क्रियाओं को निभाती हैं | छोटे पत्तनों के लिए राज्य सरकारें नीतियाँ
बनाती हैं तथा नियामक क्रियाएँ निभाती हैं | प्रमुख पत्तन कुल यातायात के बड़े
हिस्से का निपटान करते हैं |
6.
पहले पत्तनों के विकास एवं आधिनिकीकरण की जिम्मेदारी सरकारी
अभिकरणों पर थी | लेकिन काम के बढ़ने और इन पत्तनों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के
पत्तनों के समक्ष बनाने की आवश्यक ने भारत के पत्तनों के आधुनिकीकरण के लिए निजी
उधमियों को आमंत्रित किया |
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के विकास में
भारतीय समुद्री पत्तनों का महत्व
1.
वर्तमान
में, भारत में 12 प्रमुख और 200 छोटे या मझोले पत्तन हैं |
2.
प्रमुख पत्तनों के संबंध में केंद्र सरकार नीतियाँ बनाती है
तथा नियामक क्रियाओं को निभाती हैं | छोटे पत्तनों के लिए राज्य सरकारें नीतियाँ
बनाती हैं तथा नियामक क्रियाएँ निभाती हैं | प्रमुख पत्तन कुल यातायात के बड़े
हिस्से का निपटान करते हैं |
3.
आज भारतीय पत्तन विशाल मात्रा में घरेलू के साथ –साथ विदेशी
व्यापार का निपटान कर रहे हैं |
4.
आधिकतर पत्तन आधुनिक अवसंरचना से लैस (युक्त) हैं |
5.
पहले पत्तनों के विकास एवं आधिनिकीकरण की जिम्मेदारी सरकारी
अभिकरणों पर थी | लेकिन काम के बढ़ने और इन पत्तनों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के
पत्तनों के समक्ष बनाने की आवश्यक ने भारत के पत्तनों के आधुनिकीकरण के लिए निजी
उधमियों को आमंत्रित किया |
6.
आज भारतीय पत्तनों की नौभार निपटान की क्षमता 1951 में 20 मिलियन टन से 2016 में 837 मिलियन टन से अधिक बढ़ गई थी |
अपने पृष्ठ प्रदेशों के साथ कुछ भारतीय पत्तनों का संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित है
|
पत्तनों के पृष्ठ प्रदेश
की सीमाओं का चिह्नांकन मुश्किल होता है क्यों
पृष्ठ प्रदेश (/Hinterland)
की सीमाओं का चिह्नांकन मुश्किल
होता है क्योंकि यह क्षेत्र पर सुस्थिर नहीं होता | अधिकतर मामलों में एक पत्तन का
पृष्ठ प्रदेश दुसरे पत्तन के पृष्ठ प्रदेश का अतिव्यापन कर सकता है |
भारत के प्रमुख समुद्री पत्तन
पश्चिमी तट पर स्थित प्रमुख
समुद्री पत्तन
1.कांडला पत्तन (Kandla
port) या दीन दयाल पत्तन (Deendayal Port):
कच्छ की खाड़ी के मुहाने पर अवस्थित
कांडला पत्तन को देश के पश्चिमी एवं उत्तर –पश्चिमी भाग की जरूरतों को पूरा करने
और मुंबई पत्तन पर दबाव को घटाने के लिए एक प्रमुख पत्तन के रूप में विकसित किया
गया हैं | इस पत्तन को विशेष रूप से भारी मात्रा में पेट्रोलियम, पेट्रोलियम
उत्पादों एवं उर्वरकों को ग्रहण करने के लिए बनाया गया है | वाडीनार में एक अपतटीय
टर्मिनल विकसित किया गया है ताकि इस पत्तन के दबाव को घटाया जा सके |
2. मुंबई पत्तन (Mumbai port) :
मुंबई एक प्राकृतिक पत्तन है | यह
देश का सबसे बड़ा पत्तन हैं | यह पत्तन मध्यपूर्व, भूमध्य सागरीय देशों,उत्तरी
अफ्रीका, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका तथा यूरोप के सामान्य मार्ग के निकट स्थित है
जहाँ से देश के विदेशी व्यापार का अधिकांश भाग संचालित किया जाता है | यह पत्तन 20 किलोमीटर लम्बा तथा 6-10 चौड़ा है | जिसमें 54 गोदियाँ और देश का विशालतम
टर्मिनल है | मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश व राजस्थान के भाग
मुंबई पत्तन की पृष्ठ भूमि की रचना करते हैं |
3. जवाहर लाल नेहरु पत्तन (न्हावा –शेवा)
(Jawaharlal Nehru Port):
जवाहर लाल नेहरु पत्तन पत्तन को
न्हावा –शेवा में मुंबई पत्तन के दबाव को कम करने के लिए एक अनुषंगी पत्तन के रूप
में विकसित किया गया था | यह भारत का विशालतम कंटेनर पत्तन हैं |
4. मुरगांव पत्तन (Mormugao Port) :
जुआरी नदमुख के मुहाने पर अवस्थित
मुरगांव पत्तन गोवा का एक प्राकृतिक बन्दरगाह है | जापान को लौह –अयस्क के निर्यात
का निपटान करने के लिए 1961 हुए पुनर्प्रतिरुपण के बाद इसका
महत्व बढा है | कोंकण रेलवे ने इस पत्तन के पृष्ठ प्रदेश में महत्वपूर्ण विस्तार
किया है | कर्नाटक, गोवा तथा दक्षिणी महाराष्ट्र इसकी पृष्ठभूमि की रचना करते हैं
|
5. न्यू मंगलौर पत्तन (New Mangalore Port)
न्यू मंगलौर पत्तन कर्नाटक में स्थित है और लौह –अयस्क और लौह –सान्द्र के
निर्यात की जरूरतों को पूरा करता है | यह पत्तन भी उर्वरकों,पेट्रोलियम उत्पादों,
खाद्य तेलों, कॉफ़ी, चाय, लुगदी, सूत, ग्रेनाईट पत्थर, शीरा आदि का निपटान करता है
| कर्नाटक इस पत्तन का प्रमुख पृष्ठप्रदेश है |
6. कोच्चि पत्तन (Cochin Port):
कोच्चि पत्तन एक प्राकृतिक पत्तन
है | यह बेंवानद कायाल (Vembanad
Kayal) के मुहाने पर स्थित है | बेंवानद कायाल को ‘अरब सागर की
रानी’ (Queen Of Arabian Sea) के लोकप्रिय नाम से भी जाना जाता
है | कोच्चि पत्तन को स्वेज कोलम्बो मार्ग के पास अवस्थित होने का लाभ प्राप्त है
| यह केरल, दक्षिणी कर्नाटक तथा दक्षिणी-पश्चिमी तमिलनाडु की आवश्यकताओं को पूरा
करता है |
पूर्वी तट पर स्थित
प्रमुख समुद्री पत्तन
1.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी, कोलकाता पत्तन (Shyama Prasad Mookerjee, Kolkata Port)
श्यामा प्रसाद मुखर्जी, कोलकाता पत्तन हुगली नदी पर
अवस्थित है | जो बंगाल की खाड़ी से 128 किलोमीटर स्थल में अंदर स्थित है |
मुंबई पत्तन की भाँती इसका विकास भी अंग्रेजों द्वारा किया गया था | कोलकाता को
ब्रिटिश भारत की राजधानी होने के प्रारम्भिक लाभ प्राप्त थे |
इस पत्तन ने विशाखापट्नम, पारादीप और उसकी अनुषंगी
पत्तन हल्दिया जैसी अन्य पत्तनों की ओर निर्यात के दिक् परिवर्तन के कारण अपनी
सार्थकता काफी हद तक खो दी है |
कोलकाता पत्तन हुगली नदी द्वारा लाई गई गाद की समस्या
से भी झुझता रहा है जो कि उसे समुद्र से जुड़ने का मार्ग प्रदान करती है | इसके
पृष्ठ प्रदेश के अंतर्गत उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और
उत्त्तर –पूर्वी राज्य आते हैं | इन सबके अतिरिक्त यह पत्तन हमारे भूटान और नेपाल
जैसे स्थलरुद्ध पड़ोसी देशों को भी सुविधाएँ उपलब्ध कराता है |
2. हल्दिया पत्तन (Haldia Port)
हल्दिया पत्तन कोलकाता से 105 किलोमीटर अंदर अनुप्रवाह (डाउन
स्ट्रीम) पर स्थित है | इसका निर्माण कोलकाता पत्तन की संकुलता को घटाने के लिए
किया गया है | यह स्थूल नौभार जैसे, लौह –अयस्क, कोयला, पेट्रोलियम तथा पेट्रोलियम
उत्पाद, उर्वरक, जूट एवं जूट उत्पाद, कपास तथा सूती धागों आदि का निपटान करता है |
3. पारादीप पत्तन (Paradwip Port)
पारादीप पत्तन कटक से 100 किलोमीटर दूर महानदी डेल्टा पर स्थित है | इसका
पोताश्रय सबसे गहरा है जो भारी पोतों के निपटान के लिए सर्वाधिक अनुकूल है | इसे
मुख्य रूप से बड़े पैमाने पर लौह-अयस्क के निर्यात के निपटान के लिए विकसित किया
गया है | इस पत्तन के पृष्ठ प्रदेश के अंतर्गत ओडिशा, झारखण्ड और छतीसगढ़ आते हैं |
4. विशाखापट्नम पत्तन (Visakhapatnam Port)
विशाखापट्नम आंध्रप्रदेश में स्थित एक भू-आबद्ध पत्तन
है | जिसे ठोस चट्टान एवं बालू को काटकर एक नहर के द्वारा समुद्र से जोड़ा गया है |
एक बाह्य पत्तन का विकास लौह –अयस्क, पेट्रोलियम तथा सामान्य नौभार के निपटान हेतु
किया गया है | इस पत्तन का प्रमुख पृष्ठ प्रदेश आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना राज्य
हैं |
5. चेन्नई पत्तन
(Chennai Port):
चेन्नई पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है | यह देश के सबसे
पुराने पत्तनों में से एक है | यह एक कृत्रिम पत्तन है | जिसे 1859 में बनाया गया था | तट के निकट
उथले जल के कारण यह पत्तन विशाल पोतों के लिए अनुकूल नहीं है | तमिलनाडु और
पुदुच्चेरी इसके पृष्ठ प्रदेश हैं |
6.
कामराजार (एन्नोर) पत्तन
:
तामिलनाडू में नई विकसित कामराजार (एन्नोर) पत्तन चेन्नई के उतर में 25 किलोमीटर दूर बनाई
गई है | यह चेन्नई के दबाव को कम करने के लिए बनाई गई है |
7.
वी. ओ. चिदम्बरनार (तूतीकोरिन) पत्तन :
इस पत्तन का विकास भी चेन्नई पत्तन के दबाव को कम करने के लिए किया गया था |
यह विभिन्न प्रकार के नौभार का निपटान करता है जिसके अंतर्गत कोयला, नमक,
खाद्यान्न, खाद्य तेल, चीनी, रसायन तथा पेट्रोलियम उत्पाद शामिल हैं |
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में वायु परिवहन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है |
इन्हें लंबी दुरी वाले उच्च मूल्य वाले या नाशवान सामानों को कम से कम समय में ले
जाने व निपटाने के लिए लाभ प्राप्त होते हैं | यह
भारी और स्थूल वस्तुओं के वहन करने के लिए बहुत महंगा और अनुपयुक्त होता है
| यही कारण अंतत: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में महासागरीय मार्गों की तुलना में इस
क्षेत्र की भागीदारी को घटा देता है |
अंतर्राष्ट्रीय हवाई पत्तनों
वार्षिक रिपोर्ट 2016-17 के अनुसार देश में 25 मुख्य हवाई अड्डे कार्य कर रहे हैं | अंतर्राष्ट्रीय हवाई पत्तनों के अंतर्गत अहमदाबाद,
बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई,
थिरुवंथपुरम, श्रीनगर, जयपुर, कालीकट, नागपुर, कोयम्बटूर, लखनऊ, पुणे, चंडीगढ़,
मंग्लुरु , विशाखापटनम, इंदौर, पटना, भुवनेश्वर और कन्नूर हैं |
No comments:
Post a Comment