Sunday, March 3, 2024

LESSON 1 THE RISE OF NATIONALISM IN EUROPE (INDIA AND THE CONTEMPORARY WORLD -II ) (ACCORDING TO CBSE BOARD NCERT BOOK) CLASS 10TH

 

अध्याय-  यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय

भारत और समकालीन विश्व

कक्षा -10

प्रश्न : फ्रेडरिक सॉरयु कौन था ?

उत्तर : फ्रेडरिक सॉरयु एक फ्रांसीसी कलाकार था सन् 1848 में जिसने चार चित्रों की श्रंखला बनाई थी |

प्रश्न : अर्नेस्ट रेनन ने किस विश्वविद्यालय में अपना व्याख्यान दिया था ?

उत्तर : सॉर्बान विश्वविद्यालय

प्रश्न : नेपोलियन कहाँ का शासक था ?

उत्तर : फ्रांस

प्रश्न : जैकोबिन क्लब का संबंध किस देश से था ?

उत्तर : फ्रांस

प्रश्न : यूनानी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कब शुरू हुआ ?

उत्तर : सन् 1821में

प्रश्न : कुस्तुनतुनियां की संधि कब हुई ?

उत्तर :  सन् 1832 में

प्रश्न : फ्रांसीसी क्रांति का झंडा कितने रंग का चुना गया ?

उत्तर : फ्रांसीसी क्रांति का झंडा नीला,सफ़ेद तथा लाल इन तीन रंगों का चुना गया |

प्रश्न : 1815 ई० के वियाना सम्मेलन की मेजबानी किसने की ?

उत्तर : ऑस्ट्रिया के चांसलर ड्यूक मैटरनिख ने

प्रश्न : वियाना संधि कब हुई ?

उत्तर : 1815 ई०

प्रश्न : वियाना संधि के परिणाम स्वरूप फ्रांस में कौन सा राजतन्त्र फिर से सत्ता में आया ?

उत्तर : बुर्बो वंश

प्रश्न : फ्रेंकफर्ट संसद का संबंध किस  राष्ट्र के निर्माण से है ?

 उत्तर : जर्मन राष्ट्र के निर्माण से

प्रश्न : फ्रेंकफर्ट संसद की सभा किस चर्च में आयोजित की गई थी ?

उत्तर : सेंट पॉल चर्च

प्रश्न : अंग्रेज कवि लॉर्ड बायरन की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर : सन् 1824 में

प्रश्न : स्वतंत्रता से पहले यूनान किस साम्राज्य का भाग था ?

उत्तर : ऑटोवान साम्राज्य

प्रश्न : यूनान कों एक स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता कब मिली ?

उत्तर : 1815 ई० की वियाना संधि द्वारा

प्रश्न : ‘जब फ्रांस छींकता है तो बाकि यूरोप कों सर्दी जुकाम  हो जाता है’  ये शब्द किसने कहे थे ?

उत्तर :  मैटरनिख

प्रश्न : ज्युसेपे मेत्सिनी का जन्म कहाँ हुआ था ?

उत्तर :   जेनोआ

प्रश्न : ज्युसेपे मेत्सिनी कौन था ?

उत्तर :    इटली का क्रांतिकारी नेता  

प्रश्न : ज्युसेपे मेत्सिनी  किस गुप्त संगठन का सदस्य बना ?

उत्तर :    कार्बोनारी

प्रश्न : ज्युसेपे मेत्सिनी ने किन भूमिगत संगठनों की स्थापना की ?

उत्तर :     यंग इटली और यंग यूरोप

प्रश्न : जॉल्वेराइन  शुल्क संघ की स्थापना कब हुई ?

 उत्तर :  सन्  1834 में

प्रश्न : जर्मनी राज्य शुल्क संघ क्या कहलाता है ?

उत्तर : जॉल्वेराइन  शुल्क संघ

प्रश्न : जर्मनी के एकीकरण का श्रेय किसकों प्राप्त है ?

उत्तर : ऑटोवान बिस्मार्क  कों

प्रश्न : इटली  के एकीकरण में किस-किस व्यक्ति का योगदान है ?

उत्तर : काउंट कैमिले द कावूर,  ज्युसेपे मेत्सिनी, गैरीबॉल्डी तथा  विक्टर इमेनुअल द्वितीय

प्रश्न : काउंट कैमिले द कावूर कौन था ?

उत्तर :  सार्डिनिया पीडमांट के शासक विक्टर इमेनुअल द्वितीय का प्रधानमंत्री जिसने इटली के प्रदेशों कों एकीकृत करने वाले आंदोलन का नेतृत्व किया था |

प्रश्न :  मारिआन किस देश का राष्ट्र का प्रतीक थी ?

उत्तर : फ्रांस

 प्रश्न : जेर्मेनिया कौन थी ?

  उत्तर : जर्मनी राष्ट्र की रूपक जो वीरता का प्रतीक थी | 

प्रश्न : बिस्मार्क कौन था ?

 उत्तर : बिस्मार्क प्रशा का प्रधानमंत्री था |

प्रश्न : निरंकुशवाद किसे कहते है ?

उत्तर: ऐसी सरकार या शासन व्यवस्था जिसकी सत्ता पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं होता | इतिहास में ऐसी राजशाही सरकारों कों निरंकुश सरकारकहा जाता था | ये सरकारें अत्यंत केंद्रीकृत, सैन्यबल पर आधारित और दमनकारी सरकारें होती थी |

प्रश्न : कल्पनादर्श या यूटोपिया किसे कहते है ?

उत्तर : कल्पनादर्श या यूटोपिया से अभिप्राय एक ऐसे समाज की कल्पना करना है जो इतना आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असम्भव है |

प्रश्न : अन्सर्ट रेनन कौन था ?

उत्तर : अन्सर्ट रेनन एक फ्रांसीसी दार्शनिक था |

प्रश्न : अन्सर्ट रेनन ने किस विश्वविद्यालय में अपना व्याख्यान दिया था ?

उत्तर : सॉबान विश्वविद्यालय

प्रश्न : जनमत संग्रह किसे कहते है ?

उत्तर : एक प्रत्यक्ष मतदान जिसके द्वारा एक क्षेत्र के सभी लोगों से एक प्रस्ताव कों स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए पूछा जाता है | जनमत संग्रह कहते हैं |

प्रश्न : राष्ट्रवाद की पहली अभिव्यक्ति किस क्रान्ति के साथ हुई ?

उत्तर : सन् 1789 की फ्रांसीसी क्रान्ति के साथ |

प्रश्न :फ्रांसीसी क्रान्ति कब हुई ?

उत्तर : सन् 1789

प्रश्न : फ्रांसीसी क्रान्ति के समय फ़्रांस का शासक कौन था ?

उत्तर : लूई सोलवाँ

प्रश्न : 1830 ई० की फ्रांसीसी क्रांति के समय फ़्रांस का शासक कौन था ?

उत्तर : चार्ल्स दशम

प्रश्न : जर्मन पंचांग या तिथिपत्र का मुखपृष्ठ किसने तैयार किया था ?

उत्तर : ऐंड्रियास रेबमान

प्रश्न : ऐंड्रियास रेबमान कौन था ?

उत्तर : जर्मन पत्रकार

प्रश्न : नेपोलियन कौन था ?

उत्तर :  फ़्रांस का सम्राट

प्रश्न : सन् 1804 की नागरिक संहिता कों किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर :  नेपोलियन संहिता

प्रश्न : नेपोलियन ने जर्मन महासंघ में कितने राज्यों कों शामिल किया था ?

उत्तर : 39 राज्य

प्रश्न : कार्ल कैस्पर कौन था ?

उत्तर : एक जर्मन चित्रकार

प्रश्न : राइनलैंड का डाकिया किसे कहा जाता है ?

उत्तर : नेपोलियन कों |

प्रश्न : लाइप्त्सिग की लड़ाई कब हुई ?

उत्तर : सन् 1813

प्रश्न : लाइप्त्सिग लड़ाई में किसकी हार हुई ?

उत्तर : नेपोलियन

प्रश्न : नेपोलियन ने इटली पर हमला कब किया ?

उत्तर : सन् 1797

प्रश्न : नेपोलियन का पतन कब हुआ ?

उत्तर : सन् 1815

प्रश्न : जॉलवेराइन क्या था ?

उत्तर : जॉलवेराइन (Zollverein) एक शुल्क संघ था | जिसे सन् 1834 में प्रशा की पहल पर स्थापित किया गया था |जिसमें अधिकाँश जर्मन राज्य शामिल      हो गए | इस संघ ने शुल्क अवरोधों कों समाप्त कर दिया था | इसके अलावा मुद्राओं की संख्या तीस से अधिक थी उन्हें कम करके दो कर दिया था |

प्रश्न : रुढिवाद से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर : रूढिवाद एक ऐसा राजनीतिक दर्शन है जो परम्परा, स्थापित संस्थानों और रिवाजों पर जोर देता है | यह विचारधारा तेज बदलावों की बजाय क्रमिक और धीरे –धीरे विकास कों प्राथमिकता देती है |

प्रश्न : वियाना  शांति संधि (वियाना काँग्रेस ) कब हुई ?

उत्तर : सन् 1815

प्रश्न : वाटर लू का युद्ध कब हुआ ?

उत्तर : सन् 1815

प्रश्न :  वाटर लू के युद्ध में किसकी हार हुई ?

उत्तर : नेपोलियन की |

प्रश्न : वाटर लू के युद्ध में नेपोलियन कों किसने हराया ?

उत्तर : ब्रिटेन, रूस , प्रशा तथा ऑस्ट्रिया जैसी यूरोपीय शक्तियों ने |

प्रश्न : वियाना सम्मलेन की मेजबानी किसने की ?

उत्तर : ऑस्ट्रिया के चांसलर ड्यूक मैटरनिख ने |

प्रश्न : “जब फ्रांस छींकता है तो बाकि यूरोप कों सर्दी जुकाम हो जाता है |” ये  शब्द किसने कहे थे ?

उत्तर : ड्यूक मैटरनिख

प्रश्न : सन् 1789 की फ्रांसीसी क्रांति के समय  फ़्रांस का शासक लुई सोलवाँ था | वह किस राजवंश का था ?

उत्तर : बुर्बो राजवंश

प्रश्न : दो सिसलियों की राजधानी किसे कहते है ?

उत्तर : इटली

प्रश्न : ज्युसेपी मेत्सिनी कौन था ?

उत्तर : इटली का एक क्रांतिकारी

प्रश्न : ज्युसेपी मेत्सिनी का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

उत्तर : सन् 1807 में जेनोआ में |

प्रश्न : ज्युसेपी मेत्सिनी इटली के किस गुप्त संगठन का सदस्य था ?

उत्तर : कार्बोनारी

प्रश्न : ज्युसेपी मेत्सिनी ने किन दो भूमिगत (गुप्त) संगठनों की स्थापना की ?

उत्तर : ज्युसेपी मेत्सिनी ने निम्नलिखित दो गुप्त संगठनों की स्थापना की |

(क)  मार्सेई में यंग इटली तथा (ख ) बर्न में यंग यूरोप 

प्रश्न : यंग यूरोप नामक गुप्त संगठन की स्थापना ज्युसेपी मेत्सिनी ने कब की ?

उत्तर : सन् 1833

प्रश्न : मैटरनिख ने ज्युसेपी मेत्सिनी के लिए क्या कहा ?

उत्तर : मैटरनिख ने ज्युसेपी मेत्सिनी के लिए कहा कि ज्युसेपी मेत्सिनी हमारी  सामाजिक व्यवस्था का सबसे खतरनाक दुश्मन है |

प्रश्न : लुई फिलिप कौन था ?

उत्तर : लुई फिलिप सन् 1815 के बाद फ़्रांस में स्थापित संवैधानिक राजतंत्र का अध्यक्ष था |

प्रश्न : पंद्रहवी सदी में यूनान किस साम्राज्य का हिस्सा था ?

उत्तर : ऑटोमन साम्राज्य

प्रश्न :  यूनानियों का आजादी के लिए संघर्ष कब शुरू हुआ ?

उत्तर :  सन् 1821

प्रश्न : प्राचीन यूनानी संस्कृति कों किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर : हेलेनिजम (Hellenism)

प्रश्न : कवियों और कलाकारों ने यूनान की प्रशंसा क्या कहकर की थी ?

उत्तर : कवियों और कलाकारों ने यूनान की प्रशंसा यूनान कों यूरोप की सभ्यता का पालना बता कर की थी |

प्रश्न : लार्ड बायरन कौन थे ?

उत्तर : लार्ड बायरन एक अंग्रेज कवि थे जिन्होंने यूनान के संघर्ष के लिए जनमत जुटाया और भी धन इक्कठा किया | बाद में ये युनान के लिए युद्ध में लड़ने भी गए | सन् 1824 में बुखार होने के ककारण इनकी मृत्यु हो गई |

प्रश्न : किस संधि के द्वारा यूनान कों स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता दी गई ?

उत्तर : 1832 ई ० की  कस्तुनतुनिया की संधि  के द्वारा |

प्रश्न : रूमानीवाद आंदोलन से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर : रूमानीवाद एक ऐसा सांस्कृतिक आंदोलन था जो एक खास तरह की राष्ट्रीय भावना का विकास करना चाहता था | इस आंदोलन से जुड़ने वाले रूमानी कलाकारों और कवियों ने तर्क-वितर्क और विज्ञान के महिमामंडन की आलोचना की और उसकी जगह भावनाओं अंतर्दृष्टि और रहस्यवादी भावनाओं पर जोर दिया | उनका प्रयास था कि एक साझा – सामूहिक विरासत की अनुभूति और एक साझा सांस्कृतिक अतीत कों राष्ट्र का आधार बनाया जाए | 

प्रश्न : यूजीन देलाक्रोआ कौन थे ?

उत्तर : यूजीन देलाक्रोआ एक फ्रांसीसी रूमानी चित्रकार था |

प्रश्न : योहान गॉटफ्रिड कौन था ?

उत्तर : योहान गॉटफ्रिड एक जर्मन दार्शनिक था | यह एक रूमानी चिंतक भी था |

प्रश्न : ग्रिम्स फेयरीटेल्स  किसकी रचना है ?

उत्तर : जैकब ग्रिम तथा विल्हेम्स ग्रिम नामक दो भाइयों की रचना है | जिन्हें ग्रिम बंधु के नाम से भी जाना जाता है |

प्रश्न : जैकब ग्रिम तथा विल्हेम्स ग्रिम का जन्म कहाँ हुआ था ?

उत्तर :  जर्मनी  के हनाऊ शहर में |

प्रश्न : ग्रिम बंधुओं किसके वर्चस्व कों जर्मन संस्कृति के लिए खतरा मानते थे ?

उत्तर : फ़्रांस के वर्चस्व कों |

प्रश्न : 1848 ई ० का कृषक विद्रोह कहाँ हुआ ?

उत्तर : फ़्रांस में

प्रश्न : राष्ट्रीय सभा (नेशनल ऐसंबली) ने फ़्रांस कों एक गणतंत्र कब घोषित किया ?

उत्तर :सन् 1848

प्रश्न : सन् 1848 में राष्ट्रीय सभा (नेशनल ऐसंबली) ने फ़्रांस कों गणतंत्र घोषित करने के बाद क्या कार्य किए ?

उत्तर : सन् 1848 में राष्ट्रीय सभा (नेशनल ऐसंबली) ने फ़्रांस कों गणतंत्र घोषित करने के बाद निम्नलिखित कार्य किए |

1)      21 वर्ष से ऊपर सभी वयस्क पुरुषों कों मताधिकार प्रदान किए गया |

2)      काम के अधिकार की गांरटी दी |

3)      रोजगार उपलब्ध कराने के लिए  राष्ट्रीय कारखाने स्थापित किए |

प्रश्न : सिलेसिया के बुनकरों ने ठेकेदारों के खिलाफ विद्रोह कब किया ? (सिलेसियाई बुनकरों का विद्रोह कब हुआ ?)

उत्तर : सन् 1845

प्रश्न : सन् 1848 में फ़्रांस के किस राजा कों  गद्दी छोडनी पड़ी थी ?

उत्तर : लुई फिलिप

प्रश्न : फ्रेंकफर्ट संसद कब और कहाँ आयोजित की गई ?

उत्तर : फ्रेंकफर्ट संसद जर्मनी के फ्रेंकफर्ट शहर के सेंट पॉल चर्च में सन् 18 मई 1848 कों आयोजित की गई |

प्रश्न : फ्रेड्ररीख विल्हेम चतुर्थक कौन था ?

उत्तर : फ्रेड्ररीख विल्हेम चतुर्थक सन् 1848 में प्रशा का राजा था | जिसे फ्रेंकफर्ट संसद में जर्मन राष्ट्र का ताज पहनाने की पेशकश की गई थी |

प्रश्न : नारीवाद से आप क्या समझते है ?

उत्तर : नारीवाद एक ऐसी विचारधारा  थी जो स्त्री-पुरुष की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक समानता की सोच के आधार पर महिलाओं के अधिकारों और हितों का बोध करवाती है |

प्रश्न : लूइजे –ऑटो पीटर्स कौन थी ?

उत्तर : लूइजे –ऑटो पीटर्स एक राजनीतिक कार्यकर्ता थी | जिसने महिलाओं की पत्रिका की | उसके बाद एक नारीवादी राजनैतिक संगठन की स्थापना की |

प्रश्न : ब्रिटेन में लम्बे संघर्ष के बाद राजतन्त्र से शक्तियाँ कब छीन ली और ब्रिटेन एक राष्ट्र –राज्य बना ?

उत्तर : सन् 1688

प्रश्न : इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच एक्ट ऑफ यूनियन द्वारा किसका गठन हुआ ?

उत्तर : यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन

प्रश्न : यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन का गठन कब हुआ ?

उत्तर : सन् 1707

प्रश्न : किस एक्ट के अनुसार इंग्लैंड का स्कॉटलैंड पर प्रभुत्व स्थापित हुआ  ?

उत्तर :  इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच एक्ट ऑफ यूनियन द्वारा यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन का गठन किया गया जिसके तहत इंग्लैंड का स्कॉटलैंड पर  प्रभुत्व स्थापित हुआ |

प्रश्न : आयरलैंड को ग्रेट ब्रिटेन में बल पूर्वक कब शामिल किया गया ?

उत्तर : : सन् 1801

प्रश्न : ब्रिटेन के राष्ट्र के प्रतीक चिह्न क्या है ?

उत्तर : ब्रिटेन के राष्ट्र के प्रतीक चिह्न निम्नलिखित है |

i)        राष्ट्रध्वज:-  यूनियन जैक (ब्रितानी झंडा )

ii)      राष्ट्रगान:-  गॉड सेव  अवर नोबल किंग

 प्रश्न : 1871 के बाद यूरोप में गंभीर राष्ट्रवादी तनाव का क्षेत्र कौन-सा  प्रदेश था ?

उत्तर : बाल्कन प्रदेश |

प्रश्न : टूटी हुई बेड़ियों का क्या अर्थ है ?

उत्तर : आजादी मिलना

प्रश्न : बलूत पत्तियों के मुकुट का क्या अर्थ है ?

उत्तर : वीरता

प्रश्न : बाज चाप कवच का क्या अर्थ है ?

उत्तर : जर्मन साम्राज्य की शक्ति का प्रतीक

प्रश्न : तलवार का क्या अर्थ है ?

उत्तर : मुकाबले की तैयारी

प्रश्न : तलवार  पर लिपटी जैतून की डाली का क्या अर्थ है ?

उत्तर : शांति कीचाह

प्रश्न : काला, लाल और सुनहरा तिरंगा का क्या अर्थ है ?

उत्तर :  1948 में उदारवादी राष्ट्रवादियों का झंडा, जिसे बाद में जर्मन राज्यों के ड्यूक्स ने प्रतिबंधित घोषित कर दिया |

प्रश्न : उगते सूर्य की किरणों का क्या अर्थ है ?

उत्तर :  एक नए युग का सूत्रपात |

Tuesday, February 27, 2024

SHORT ANSWERTYPE QUESTION LESSON HUMAN DEVELOPMENT CLASS 12TH GEOGRAPHY

 

अध्याय -  मानव विकास

कक्षा 12वीं (मानव भूगोल के मूल सिद्धांत)

प्रश्न : मानव विकास की अवधारणा का प्रतिपादन किसने और कब किया ?

उत्तर : डॉ० महबूब उल हक के द्वारा1990 ई० में  किया गया था | ये एक पाकिस्तानी अर्थशास्त्री थे | 

प्रश्न : सबसे मानव विकास प्रतिवेदन (मानव विकास रिपोर्ट) किस विद्वान ने  प्रस्तुत कि थी ?

उत्तर : डॉ० महबूब उल हक  ने 1990 में मानव विकास प्रतिवेदन (मानव विकास रिपोर्ट) प्रस्तुत की थी  |

प्रश्न :  मानव विकास रिपोर्ट प्रतिवर्ष कौन सी संस्था प्रकाशित करवाती है ?

उत्तर : संयुक्त राष्ट्र मानव विकास कार्यक्रम (UNDP)

प्रश्न : सबसे पहले मानव विकास सूचकांक किसने निर्मित किया था ?

उत्तर: डॉ ० महबूब उल-हक 

प्रश्न :  निम्नलिखित में से कौन सा विकास का सर्वोतम वर्णन करता है ?

(क) आकार में वृद्धि 

(ख) गुण में धनात्मक परिवर्तन

(ग) आकार में स्थिरता  

(घ )गुण में साधारण  परिवर्तन

उत्तर :  गुण में धनात्मक परिवर्तन  

प्रश्न :  HDI  का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर : मानव विकास सूचकांक (HUMAN DEVELOPMENT INDEX )

प्रश्न  : UNDP का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर : संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNITED NATION DEVELOPMENT PROGRAMME )

प्रश्न  : GNH का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर : सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता (GROSS NATIONAL HAPPINESS)

प्रश्न  : मानव विकास या मानव प्रगति से  संबंधित सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता (GNH) को किस देश ने अधिकारिक माप घोषित कर रखा है ?

उत्तर : भूटान

प्रश्न  : HPI का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर : मानव गरीबी सूचकांक (HUMAN POWERTY INDEX )

प्रश्न  : HDR  का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर : मानव विकास रिपोर्ट (HUMAN DEVELOPMENT REPORT )

 प्रश्न  : मानव विकास रिपोर्ट कौन जारी करता है ?

उत्तर : संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNITED NATION DEVELOPMENT PROGRAMME )

प्रश्न : मानव विकास रिपोर्ट (HUMAN DEVELOPMENT REPORT )सबसे पहले कब जारी की गयी ?

उत्तर :1990 ई०

प्रश्न  : दो दक्षिणी एशियाई विद्वानों के नाम बताओ जिसने मानव विकास की अवधारणा का विकास किया ?

उत्तर :  प्रो०  अमर्त्य सेन  और  डॉ ० महबूब उल-हक

प्रश्न : मानव विकास रिपोर्ट 2018 के अनुसार सबसे विकसित देश कौन सा है ?

उत्तर : नार्वे

प्रश्न : मानव विकास रिपोर्ट 2018 के अनुसार 189 देशों की सूची में भारत का स्थान कौन सा है |

उत्तर :130 वां

प्रश्न :   मानव विकास रिपोर्ट 2020 के अनुसार भारत का मानव विकास सूचकांक कितना है ?

उत्तर : 0.645

प्रश्न : किन देशों का स्थान मानव विकास रिपोर्ट 2017 के अनुसार भारत से  ऊँचा है ?

उत्तर :  श्रीलंकाट्रिनिडाड और टोबैगो

प्रश्न : मानव विकास रिपोर्ट 2020  के अनुसार अधिक उच्च मानव विकास वाले देशों का सूचकांक कितना है ?

उत्तर : 0.800 से अधिक

प्रश्न : मानव विकास रिपोर्ट 2020 के अनुसार उच्च मानव विकास वाले देशों का सूचकांक कितना है ?

उत्तर : 0.700 से 0.799 के बीच  

प्रश्न : मानव विकास रिपोर्ट 2020 के अनुसार मध्यम  मानव विकास वाले देशों का सूचकांक कितना है ?

उत्तर : 0.550 से 0. 699 के बीच

प्रश्न : मानव विकास रिपोर्ट 2020 के अनुसार निम्न मानव विकास वाले देशों का सूचकांक कितना है ?

उत्तर : 0.549 से कम

प्रश्न : मानव विकास रिपोर्ट 2020 के अनुसार अधिक उच्च मानव विकास वाले देशों की संख्या कितनी  है ?

उत्तर : 66

प्रश्न : मानव विकास रिपोर्ट 2020 के अनुसार उच्च मानव विकास वाले देशों की संख्या कितनी  है ?

उत्तर : 53

प्रश्न : मानव विकास रिपोर्ट 2020 के अनुसार अधिक उच्च मानव विकास वाले देशों की संख्या कितनी  है ?

उत्तर : 37

प्रश्न : मानव विकास रिपोर्ट 2020 के अनुसार अधिक उच्च मानव विकास वाले देशों की संख्या कितनी  है ?

उत्तर : 33

प्रश्न : मानव विकास रिपोर्ट 2006 के अनुसार भारत का स्थान कौन सा था |

उत्तर :126 वां

प्रश्न  : मानव विकास रिपोर्ट 2020 के अनुसार 189 देशों की सूची में भारत का स्थान कौन सा था  ?

उत्तर :131 वां

प्रश्न  : मानव विकास की अवधारणा के अनुसार मानव विकास के तीन  केंद्र बिन्दु  कौनसे है ?

या

प्रश्न  : मानव विकास के सर्वाधिक महत्वपूर्ण  पक्ष कौन से  है ?

उत्तर :    (1) स्वास्थ्य (दीर्घ व स्वस्थ जीवन जीना) ,  

(2) शिक्षा (ज्ञान प्राप्त कर पाना) 

(3) संसाधनों तक पहुँच   (एक शिष्ट जीवन जीने के लिए पर्याप्त संसाधनों का होना)

प्रश्न  : मानव विकास के उपागम के नाम बताओ |

उत्तर : मानव विकास के उपागम के चार उपागम है |

i)        आय उपागम 

ii)      कल्याण उपागम 

iii)    आधारभूत आवश्यकता उपागम 

iv)    क्षमता उपागम  

प्रश्न  : मानव विकास की संकल्पनाएँ कौनसी है ?  या  मानव विकास के चार स्तंभ कौनसे है ?

उत्तर : मानव विकास की चार संकल्पनाएँ निम्न लिखित है |

i)        समता

ii)      सतत पोषणीयता 

iii)    उत्पादकता

iv)    सशक्तिकरण

प्रश्न: मानव विकास के किस उपागम में विकास को आय से साथ जोड़कर देखा जाता है ?

उत्तर : आय उपागम

प्रश्न: मानव विकास का कौन सा उपागम  विकास का सबसे पुराना उपागम है ?

उत्तर : आय उपागम

प्रश्न: मानव विकास के किस उपागम में मानव को लाभार्थी अथवा सभी विकासात्मक गतिविधियों के केन्द्र के रूप में देखा गया है ?

उत्तर : कल्याण उपागम

प्रश्न: मानव विकास का कौन सा उपागम  शिक्षास्वास्थ्यसामाजिक सुरक्षा और सुख साधनों पर उच्चतर सरकारी व्यय का तर्क देता है ?

उत्तर : कल्याण उपागम

प्रश्न: मानव विकास का कौन सा उपागम लोग विकास में प्रतिभागी नहीं है किन्तु वे केवल निष्क्रिय प्राप्तकर्ता मानता है ?

उत्तर : कल्याण उपागम

प्रश्न: मानव विकास का कौन सा उपागम  अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा प्रस्तावित किया गया है ?

उत्तर : आधारभूत आवश्यकता उपागम 

प्रश्न: आधारभूत आवश्यकता उपागम  के अंतर्गत किन छः न्यूनतम आवश्यकताओं की पहचान की गई है जिन्हें सरकार द्वारा सभी को प्रदान करना अनिवार्य समझा गया है ?

उत्तर :आधारभूत आवश्यकता उपागम के अंतर्गत निम्नलिखित छ:न्यूनतम आवश्यकताओं की पहचान की गई जिन्हें सरकार द्वारा सभी को प्रदान करना अनिवार्य माना गया है | स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन, जलापूर्ति, स्वच्छता और आवास |

प्रश्न : डॉ०  अमर्त्य सेन का संबंध मानव विकास किस उपागम से है ?

उत्तर : क्षमता उपागम

प्रश्न: आय उपागम  पर नोट लिखो ?

उत्तर : यह मानव विकास के सबसे पुराने उपगमों मे से एक है | इसमें मानव विकास को आय के साथ जोड़कर देखा जाता है | इस उपागम में यह माना जाता है की किसी व्यक्ति की आय का स्तर उसके द्वारा भोगी जा रही स्वतन्त्रता के स्तर को परिलक्षित करता है | आय का स्तर ऊँचा होने पर मानव विकास का स्तर ऊँचा होगा और आय का स्तर निम्न होने पर मानव विकास का स्तर भी नीचा होगा |

प्रश्न :कल्याण उपागम पर नोट लिखो ?

उत्तर : यह उपागम मानव को लाभार्थी अथवा सभी विकासात्मक गतिविधियों के लक्ष्य (केंद्र) के रूप में देखता है | यह उपागम शिक्षास्वास्थ्यसामाजिक सुरक्षा और सुख साधनों पर उच्चतर सरकारी व्यय का तर्क देता है | इस उपागम के अनुसार  लोग विकास में प्रतिभागी नहीं है किन्तु वे केवल निष्क्रिय प्राप्तकर्ता है | यह उपागम मानता है की सरकार लोगो के कल्याण पर अधिकतम व्यय करके मानव विकास के स्तरों में वृद्धि करने के लिए जिम्मेदार है

प्रश्न:  आधारभूत आवश्यकता उपागम  पर नोट लिखो ?

उत्तर: इस उपागम को मूल रूप से अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने प्रस्तावित किया था | इसमें छ: न्यूनतम आवश्यकताओं जैसे स्वास्थ्यशिक्षाभोजनजलापूर्तिस्वच्छ्ता और आवास की पहचान की गई थी | इसमें मानव विकल्पों के प्रश्न की उपेक्षा की गई है और परिभाषित वर्गों की मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था पर ज़ोर दिया गया है |

प्रश्न: क्षमता उपागम पर नोट लिखो ?

उत्तर : इस उपागम का संबंध डॉ०  अमर्त्य सेन से है | इस उपागम के अनुसार संसाधनों के पहुँच के क्षेत्रों में मानव क्षमताओं का निर्माण बढ़ते मानव विकास की कुंजी है | दूसरे शब्दों में हम कह सकते है की क्षमताओं को विकसित किए बिना मनुष्य संसाधनों तक नहीं पहुँच सकता | मानव क्षमताओं का निर्माण ही मानव विकास का आधार है |

प्रश्न : सार्थक जीवन से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर : मानव विकास की अवधारणा के अनुसार सार्थक जीवन केवल दीर्घ (लंबा जीवन) नहीं होता | सार्थक जीवन का अर्थ है लोग स्वस्थ होंवे अपनी बुद्धि का विकास कर सकते हों | वे सामाज में प्रतिभागिता करें और अपने उद्देश्यों को पूरा करने में  स्वतंत्र हो |

 

प्रश्न : मानव विकास की संकल्पना ‘ समता’ पर संक्षिप्त नोट लिखें

उत्तर : समता से आशय ऐसी व्यवस्था करने से है जिससे प्रत्येक व्यक्ति की उपलब्ध संसाधनों तक पहुँच हो सके | लोगों को उपलब्ध अवसर या संसाधन लिंगप्रजातिधर्मआय और भारत के संदर्भ में जाति के भेदभाव के विचार के बिना समान रूप से प्राप्त होने चाहिए | यद्यपि ऐसा ज़्यादातर नहीं होता फिर भी यह प्रत्येक समाज में घटित होता है | अर्थात समाज में कभी कभी जातिगत भेदभाव की घटनाएँ होती रहती है |

 उदाहरण के लिए भारत में स्त्रियाँ और सामाजिक तथा आर्थिक रूप से पिछड़े हुए वर्गों के व्यक्ति बड़ी संख्या में विद्यालय नहीं जा पाते |इससे पता चलता है की शिक्षा तक समान पहुँच ना होना इन वर्गों के लोगों के विकल्पों को सीमित करता है |

प्रश्न :  मानव विकास की संकल्पना ‘सतत पोषणीयता’ पर संक्षिप्त नोट लिखें |

उत्तर :  सतत पोषणीयता या निर्वहन का अर्थ है अवसरों की उपलब्धता में निरंतरता | अर्थात अवसर लगातार उपलब्ध होते रहने चाहिए | सतत पोषणीय मानव विकास के लिए आवश्यक है की प्रत्येक पीढ़ी को समान अवसर मिले | इसलिए हमें अपने पर्यावरणीयवित्तीय तथा मानव संसाधनों का उपयोग इस प्रकार करना चाहिए की हमारी आने वाली पीढ़ियाँ इससे वंचित न रह जाएँ |

उदाहरण के लिए यदि हम प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग सही ढंग से ना करके उनको बर्बाद करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए ये प्राप्त नहीं होंगे | जिससे उनके विकल्पों में कमी आ जाएगी और उनके विकास मे बाधा आएगी |

प्रश्न : मानव विकास की संकल्पना ‘उत्पादकता’ पर संक्षिप्त नोट लिखें

उत्तर : यहाँ उत्पादकता का अर्थ मानव श्रम उत्पादकता अथवा मानव कार्य के संदर्भ में उत्पादकता  है | लोगों में क्षमताओं का निर्माण करके ऐसी उत्पादकता में निरंतर वृद्धि की जानी चाहिए | किसी देश के लोग ही वहाँ के वास्तविक धन होते है | उनके ज्ञान को बढ़ाने का प्रयास करके और उन्हे बेहतर चिकित्सा सुविधायें प्रदान करके उनकी उत्पादक क्षमता बेहतर की जा सकती है |

प्रश्न : मानव विकास की संकल्पना  ‘सशक्तिकरण’ पर संक्षिप्त नोट लिखें |

उत्तर : सशक्तिकरण का अर्थ है अपने विकल्प चुनने के लिए शक्ति प्राप्त करना | यह शक्ति बढ़ती हुई स्वतन्त्रताक्षमता और उत्पादकता से आती है | लोगों को सशक्त करने के लिए सुशासन और लोकोन्मुखी नीतियों की आवश्यकता होती है | सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हुए समूहों के सशक्तिकरण का मानव विकास में बहुत महत्व है |