Friday, June 25, 2021

भारत - आकार तथा स्थिति (अध्याय 1 कक्षा 9वीं भूगोल )

 

प्रश्न 1: भरतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बना है ?

उत्तर: भरतीय उपमहाद्वीप भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान तथा बंगलादेश इन पाँच देशों से मिलकर बना है |

प्रश्न 2: भारत का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर ; भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है |

प्रश्न 3: उत्तर से दक्षिण में भारत की लम्बाई कितनी है ?

उत्तर : 3214 किलोमीटर

प्रश्न 4: पश्चिम से पूर्व में भारत की लम्बाई कितनी है ?

उत्तर : 2933 किलोमीटर

प्रश्न 5: कौन-सी अक्षांश रेखा भारत के लगभग मध्य से गुजरती है ?

उत्तर: 23030' (23 डिग्री  30 मिनट) उत्तरी अक्षांश रेखा |

प्रश्न 6: भारत के पश्चिम (उत्तर- पश्चिम ) में कौन से पडोसी देश है ?

उत्तर: पकिस्तान तथा अफगानिस्तान

प्रश्न 7: भारत के उत्तर में कौन से पडोसी देश है ?

उत्तर: चीन, नेपाल तथा भूटान

प्रश्न 8: भारत के पूर्व में कौन से पडोसी देश है ?

उत्तर: बांग्लादेश तथा म्याँमार

प्रश्न 9: भारत के दक्षिण में कौन से दो द्वीपीय देश भारत के पडोसी देश है ?

उत्तर: श्रीलंका तथा मालद्वीप

प्रश्न 10: भारत के दक्षिण में कौन सा महासागर है ?

उत्तर: हिंद महासागर

प्रश्न 11: भारत के पूर्व में कौन सी खाड़ी है ?

उत्तर: बंगाल की खाड़ी

प्रश्न 12: भारत के पूर्व में कौन सा सागर है ?

उत्तर: अरब सागर

प्रश्न 13: कर्क रेखा किस रेखा कों कहते है ?

उत्तर: 23030' (23 डिग्री  30 मिनट) उत्तरी अक्षांश रेखा कों कर्क रेखा कहते है |

प्रश्न 14: कर्क रेखा भारत के किन राज्यों से होकर गुजरती है ?

उत्तर: कर्क रेखा भारत के निम्नलिखित राज्यों से होकर गुजरती है |

गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम |

प्रश्न 15: सन् 1947 से पूर्व (पहले) भारत में कितने प्रकार के राज्य थे ?

उत्तर: सन् 1947 से पूर्व (पहले) भारत में दो  प्रकार के राज्य थे | प्रांत और रियासतें

प्रश्न 16: कौन सी याम्योतर कों भारत की मानक याम्योतर माना गया है ?         

उत्तर: 82030' (82 डिग्री 30 मिनट ) पूर्व याम्योतर (देशांतर रेखा)

प्रश्न 17: कौन सी देशांतर रेखा कों भारत की मानक देशांतर रेखा माना गया है ?      

उत्तर: 82030' (82 डिग्री 30 मिनट ) पूर्व याम्योतर (देशांतर रेखा)

प्रश्न 18: किस याम्योतर या देशांतर रेखा कों भारत की मानक समय रेखा माना गया है ?

उत्तर: 82030' (82 डिग्री 30 मिनट )पूर्व याम्योतर (देशांतर रेखा) कों भारत की मानक समय रेखा माना गया है |

प्रश्न 19: क्षेत्रफल के हिसाब से भारत से बड़े देशों के नाम बताओ |

उत्तर: क्षेत्रफल के हिसाब से भारत से बड़े 6 देश है | जो निम्नलिखित हैं |

         रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राजील  तथा  ऑस्ट्रेलिया  भारत से बड़े देश है |

प्रश्न 20 : क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है ?

उत्तर : सातवाँ

प्रश्न 21: भारत में कितने राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश है ?

उत्तर : भारत में 28 राज्य तथा  8 केन्द्र शासित प्रदेश है |

प्रश्न 22: भारत के केन्द्र शासित प्रदेशों  तथा उनकी राजधानियों के  नाम बताओ |

उत्तर ; भारत में कुल आठ केन्द्र शासित प्रदेश है |

केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम

राजधानी

1.       जम्मू और कश्मीर \

जम्मू (सर्दियों में) श्रीनगर (गर्मियों में)

2.       लद्दाख

लेह

3.       चंडीगढ़

चंडीगढ़

4.       दिल्ली

नई दिल्ली

5.       दादर और नगर हवेली तथा दमन व दीव

दमन

6.       पुदुच्चेरी (पांडेचेरी)

पुदुच्चेरी

7.       अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

पोर्ट ब्लेयर

8.       लक्षद्वीप समूह

कवरती

 

प्रश्न 23: भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है ?

उत्तर :  97 0 25' (97 डिग्री  25 मिनट ) पूर्व देशांतर

प्रश्न 24: भारत का सबसे पश्चिमी  देशांतर कौन सा है ?

उत्तर :  680 7' (68 डिग्री  7 मिनट ) पूर्व देशांतर

प्रश्न 25: भारत का मुख्य भूमि पर सबसे दक्षिणी अक्षांश कौन सा है ?

उत्तर : 80 4' (8 डिग्री 4 मिनट) उत्तरी अक्षांश  

प्रश्न 26: भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश कौन सा है ?

उत्तर : 370 6' (37 डिग्री 6 मिनट) उत्तरी अक्षांश

प्रश्न 27 : भारत का सबसे दक्षिणी अक्षांश कौन सा है ?

उत्तर :  60 4'(6 डिग्री 4 मिनट) उत्तरी अक्षांश

प्रश्न 28 : भारत का अक्षांशीय विस्तार बताओ |

उत्तर : भारत का अक्षांशीय विस्तार 80 4' ( 8 डिग्री 4 मिनट ) उत्तरी अक्षांश  से  370 6' (37 डिग्री 6 मिनट) उत्तरी अक्षांश तक है |

प्रश्न 29 : भारत का देशांतरीय  विस्तार बताओ |

उत्तर : भारत का देशांतरीय  विस्तार 680 7' (68 डिग्री  7 मिनट ) पूर्व देशांतर से 97 0 25' (97 डिग्री  25 मिनट ) पूर्व देशांतर  तक है |

प्रश्न 30 : भारत का सबसे उत्तरी बिंदु  कौन सा है ?

उत्तर : उत्तरी कॉल

प्रश्न 31 : भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु  कौन सा है ?

उत्तर : इंदरा बिंदु ( Indra Point )

प्रश्न 32 : क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ?

उत्तर : राजस्थान

प्रश्न 33: क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा  राज्य कौन सा है ?

उत्तर : गोवा

प्रश्न 34: भारत की स्थलीय सीमा कितनी लंबी है ?

उत्तर : 15200  किलोमीटर

प्रश्न 35 : : भारत की समुद्री सीमा (जलीय सीमा ) कितनी लंबी है ?

प्रश्न 36 : 7516.6 (7517) किलोमीटर

प्रश्न 37 : भारत के किस राज्य की तट रेखा सबसे लंबी है ?

उत्तर : गुजरात

प्रश्न 38 : भारत के साथ किस देश की सीमा सबसे लंबी है ?

उत्तर : बांग्लादेश

No comments: