https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8100526939421437 SCHOOL OF GEOGRAPHY : Highways in different parts of world and Border Roads (Lesson 8 Transport and Communication, class 12th geography )

Sunday, June 12, 2022

Highways in different parts of world and Border Roads (Lesson 8 Transport and Communication, class 12th geography )

सड़क महामार्ग

इन सड़कों का निर्माण इस तरह से किया जाता है कि बिना रुकावट के यातायात का आवागमन हो सके | यातायात के अबाधित प्रवाह की सुविधा के लिए इन पर अलग-अलग यातायात लेन (लाइन) या पथ, पुल, फ्लाईओवर  होते हैं |  ये सड़के दोहरे वाहन मार्गों युक्त होती है | ये ‍80 मीटर चौड़ी सड़कें होती हैं | विकसित देशों में प्रत्येक नगर तथा पत्तन नगर महामार्गों द्वारा जुड़े हुए है |

सड़क महामार्गों का विश्व वितरण

महामार्ग उन पक्की सड़कों कों कहा जाता है जो दूरस्थ स्थानों कों जोड़ती है | विश्व के प्रत्येक देश ने अपने स्तर पर इन सडक मार्गों का निर्माण किया है | विकसित देशों में  सड़क  महामार्गों का जाल बिछा हुआ है लेकिन विकासशील देशों में इनकी कमी अब भी है | विश्व के विभिन्न भागों में सड़क महामार्गों का वितरण निम्न प्रकार से है |

1)      यूरोप के सड़क महामार्ग

इस महाद्वीप में औद्योगिक विकास के साथ साथ आर्थिक विकास हुआ है  जिसके कारण यहाँ जनसंख्या भी अधिक है | इस कारण इस महाद्वीप में सड़कों का जाल बिछा हुआ है | विश्व के  20 प्रतिशत महामार्ग तथा 25 प्रतिशत मोटरगाड़ियाँ इसी महाद्वीप में पाई जाती है | ब्रिटेन, जर्मनी तथा फ्रांस मुख्य देशों में है जहाँ महामार्गों का जाल बिछा है | इन महामार्गों कों रेलमार्गों तथा जलमार्गों के साथ कड़ी प्रतिद्वंदिता का सामना करना पड़ता है |

2)      रूस के सड़क महामार्ग

यूराल पर्वत के पश्चिम में स्थित यूरोपीय रूस के औद्योगिक प्रदेश में  एशियाई रूस की अपेक्षा सड़कों का जाल अधिक गहन है | लगभग सभी प्रमुख नगरों कों सड़कों द्वारा जोड़ा गया था | इसकी धुरी (मुख्य केन्द्र) मास्को है | एशियाई यूरोप में सड़के कम महत्वपूर्ण है | इस क्षेत्र की सेवा  मास्को – ब्लाडीवोस्टक महामार्ग करता है | अत्यधिक विस्तृत भौगोलिक क्षेत्रफल के कारण रूस में सडक महामार्ग इतने महत्वपूर्ण नहीं है जितने रेलमार्ग है | रूस के पूर्वी भाग का मुख्य केन्द्र इस्कुटस्क  है |

3)      उत्तरी अमेरिका के महामार्ग

यहाँ महामार्गों का घनत्व उच्च है | जो लगभग 0.65 किलोमीटर प्रतिवर्ग किलोमीटर है | प्रत्येक स्थान महामार्ग से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | पश्चिमी प्रशांत महासागरीय तट पर स्थित नगर पूर्व में अटलांटिक महासागरीय तट पर स्थित नगरों से महामार्गों द्वारा भलीभाँति जुड़े हुए हैं | इसी प्रकार उत्तर में कनाड़ा के नगर दक्षिण में मैक्सिको के नगरों से जुड़े हुए है |

संयुक्त राज्य अमेरिका में साठ लाख किलोमीटर लम्बे महामार्ग है जो विश्व में सबसे अधिक है | यहाँ विश्व की एक-तिहाई सड़कें तथा विश्व की आधी मोटरगाडियाँ इसी देश में है | नगरीकरण तथा औद्योगीकरण के विकास के फलस्वरूप अधिकाँश महामार्गों का विकास इस देश के पूर्वी भाग में हुआ है |

कनाड़ा के उत्तरी भाग में अति शीत जलवायु के कारण इस क्षेत्र में सड़कों का विकास अपेक्षाकृत कम हुआ है | ट्रांस कनाडियन महामार्ग पश्चिमी तट स्थित न्युफाउन्लैंड प्रांत के सेंटजॉन नगर से जोड़ता है | तथा अलास्का राजमार्ग कनाड़ा के एडमंटन (एडण्मटन )कों अलास्का के ऐंकॉरेज (एंकरेज) से जोड़ता है |  

4)      पान (पैन) अमेरिकन महामार्ग

यह एक निर्माणधीन महामार्ग है जिसका अधिकाँश भाग बनकर तैयार हो चुका है | इस महामार्ग के द्वारा दक्षिणी अमेरिका तथा मध्य अमेरिका के देश उत्तरी अमेरिका तथा कनाड़ा से आपस में जुड जाएँगें |

5)      ऑस्ट्रेलिया के महामार्ग

इस क्षेत्र के मुख्य महामार्ग तटीय भागों में स्थित है | यहाँ का स्टुआर्ट महामार्ग नार्दन टेरिटरी में स्थित डार्विन नगर कों एलिस स्प्रिंग तथा टेनेण्ट क्रीक होता हुआ दक्षिण में विक्टोरिया में स्थित मेलबोर्न शहर कों जोड़ता है |

6)      चीन के महामार्ग

चीन क्षेत्रफल की दृष्टि से विशाल देश है | यहाँ के महामार्ग प्रमुख नगरों कों जोड़ते हुए देश में क्रिस –क्रॉस करते है | उदाहरण के लिए वियतनाम की सीमा के समीप चीन का शहर  ये शांसो मध्य चीन के शंघाई मध्य चीन,  दक्षिण में ग्वांगजाओ और उत्तर में बीजिंग सभी आपस में महामार्गों द्वारा जोड़े गए है | एक नए महामार्ग का निर्माण तिब्बती क्षेत्र में किया गया है | जो चेगडू तथा ल्हासा कों जोड़ता है |

7)      भारत के महामार्ग

भारत में सड़कों की कुल लम्बाई लगभग 14 लाख किलोमीटर है | भारत में अनेक महामार्ग है | भरत में महामार्गों के निर्माण तथा देखरेख का कार्य केन्द्र सरकार के अधीन राष्ट्रीय  महामार्ग विकास प्राधिकरण करता है |  ये महामार्ग प्रमुख शहरों कों नगरों से जोड़ते हैं |

शेरशाह सूरी ने सबसे महत्वपूर्ण महामार्ग बनवाया था | जिसे ग्रांट ट्रंक रोड (जी० टी० रोड ) कहा जाता था | इसे अब शेरशाह सूरी के नाम से जाना जाता है | अमृतसर कों दिल्ली से जोड़ने वाले महामार्ग भी महत्वपूर्ण सडक महामार्ग है |  देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय महामार्ग संख्या 7  वाराणसी कों कन्या कुमारी से जोड़ता है | इसके बीच में आने वाले कई बड़े नगरों जैसे रीवा, जबलपुर, नागपुर,हैदराबाद, बैंगलुरू तथा मदुरई कों भी आपस में जोड़ता है | इसी तरह राष्ट्रीय महामार्ग संख्या 2 दिल्ली कों कोलकाता से जोड़ता है  और साथ ही कानपुर, वाराणसी, पटना आदि नगरों कों भी जोड़ता है

देश के सभी महानगर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई कों जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज बनाया गया है | उत्तरी दक्षिणी गलियारे के द्वारा उत्तर में कश्मीर कों कन्याकुमारी तक जोड़ा गया है | पूर्व पश्चिम गलियारे के द्वारा असम के सिलचर कों गुजरात के पोरबंदर से जोड़ा गया है | स्वर्णिम चतुर्भुज महामार्ग देश के तीव्रतम सडक महामार्ग है |  

 8)      अफ्रीका का महामार्ग

 इस महाद्वीप की अधिकाँश महत्वपूर्ण सड़के तटीय मार्गों तक ही सीमित है | इस महाद्वीप का एक महामार्ग अल्जियर्स से शुरू होकर  एटलस पर्वत कों पार करके सहारा मरुस्थल होता हुआ गुयाना के क्रोनाकी नगर कों मिलाता है | इसी प्रकार कैरो केपटाउन से जुडा हुआ है |


No comments: