प्रश्न : ज्वार की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें | भारत में इसके उत्पादन तथा वितरण का वर्णन कीजिए |
अथवा
प्रश्न : ज्वार की खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ कौन-सी है ? भारत
में ज्वार कहाँ-कहाँ पैदा किया जाता है ?
भारत
में उगाए जाने वाले प्रमुख मोटे अनाजों में से
ज्वार एक है | इसका प्रयोग चारे के लिए भी किया जाता है | उत्पादन की
दृष्टि से यह भारत की तीसरी सबसे महत्वपूर्ण फसल है | यह पोषक तत्वों से भरपूर
होता है | इसकी खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ तथा इसके प्रमुख उत्पादक राज्य
निम्नलिखित है |
ज्वार
की खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ
1. तापमान
: यह अधिक तापमान में होने वाली फसल है | भारत के दक्षिणी राज्यों में यह खरीफ तथा
रबी दोनों ही ऋतुओं में बोया जाता है | जबकि उत्तरी भारत में केवल खरीफ ऋतु में ही
बोया जाता है |
2. वर्षा
: इसकी खेती के लिए वर्षा पर निर्भर करती है | यह अधिकतर आर्द्र प्रदेशों में उगाई
जाती है | जहाँ सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ती ||
3. मिट्टी
: यह जलोढ़ मिट्टी तथा काली मिट्टी वाले प्रदेशों में अच्छी तरह से उगता और विकसित
होता है |
प्रमुख
उत्पादक क्षेत्र :
महाराष्ट्र
भारत का सबसे बड़ा ज्वार त्पादक राज्य है | जो देश के कुल ज्वार उत्पादन का आधे से अधिक
उत्पादन करता है | इसके कर्नाटक, आंध्रप्रदेश तथा मध्यप्रदेश ज्वार उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्य है |
प्रश्न : बाजरे की खेती के लिए
उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें | भारत में इसके उत्पादन तथा वितरण का
वर्णन कीजिए |
अथवा
प्रश्न : बाजरे की खेती के लिए
अनुकूल परिस्थितियाँ कौन-सी है ? भारत में बाजरा कहाँ-कहाँ पैदा किया जाता है ?
उत्तर
: बाजरा भारत में उगाए जाने वाले प्रमुख मोटे अनाजों में से एक है | यह पोषक
तत्वों से भरपूर होता है | लोहे के मात्रा इसमें बहुत अधिक होती है | इसकी खेती के
लिए अनुकूल परिस्थितियाँ तथा इसके प्रमुख उत्पादक राज्य निम्नलिखित है |
बाजरे
की खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ
1. तापमान
: यह एक खरीफ की फसल है | इसके लिए अधिक तापमान की आवश्यकता होती है |
2. वर्षा
: इसकी खेती के लिए कम वर्षा की आवश्यकता होती है | 50 सेंटीमीटर से कम वर्षा वाले क्षेत्रों में यह आसानी से बोया ज सकता है |
3. मिट्टी
: बाजरा रेतीली (बलुआ) मिट्टी या उथली काली मिट्टी वाले प्रदेशों में अच्छी तरह से
उगता और विकसित होता है |
प्रमुख
उत्पादक क्षेत्र :
राजस्थान
भारत का सबसे बड़ा बाजरा उत्पादक राज्य है | इसके बाद उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र,
गुजरात तथा हरियाणा बाजरा उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्य है |
प्रश्न : रागी की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन
करें | भारत में इसके उत्पादन तथा वितरण का वर्णन कीजिए |
अथवा
प्रश्न : रागी की खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ कौन-सी है ? भारत
में रागी कहाँ-कहाँ पैदा की जाती है ?
उत्तर
: रागी भारत में उगाए जाने वाले प्रमुख मोटे अनाजों में से एक है | यह पोषक तत्वों
से भरपूर होता है | इसमें लोहे, कैल्शियम तथा पेट कों साफ़ करने वाले तत्व पाए जाते
हैं | इसकी खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ तथा इसके प्रमुख उत्पादक राज्य
निम्नलिखित है |
रागी
की खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ
1. तापमान
: यह शुष्क क्षेत्रों की फसल है | इसके
लिए अधिक तापमान की आवश्यकता होती है |
2. वर्षा
: इसकी खेती के लिए अन्य मोटे अनाज की अपेक्षा अधिक वर्षा की आवश्यकता होती है | |
3. मिट्टी
: रागी लाल, काली, दोमट तथा रेतीली मिट्टी वाले प्रदेशों में अच्छी तरह उगती है |
प्रमुख
उत्पादक क्षेत्र :
No comments:
Post a Comment